बरसात में पिएं अनार का जूस, इन 6 बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर-Barsat Me Anar Ka Juice Pine Se Dur Hoti Hai Ye Bimariya

बरसात में पिएं अनार का जूस, इन बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर(फोटो-Sportskeeda hindi)
बरसात में पिएं अनार का जूस, इन बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर(फोटो-Sportskeeda hindi)

बरसात के मौसम (Rainy season) में खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि बारिश के मौसम में इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा बहुत बढ़ जाता है। इसलिए ऐसे में बाहर का खाना न खाने की सलाह दी जाती है। बारिश के मौसम में पौष्टिक चीजों का सेवन करना चाहिए, ऐसे में जूस का सेवन फायदेमंद साबित होता है, जूस में भी बात अगर अनार के जूस (Pomegranate juice) की कि जाए, तो इसका सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। अगर आप बारिश के मौसम में अनार के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है, साथ ही कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि अनार पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अनार के जूस में फाइबर, विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन बी, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे कई सारे तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं बरसात में अनार का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

बरसात में पिएं अनार का जूस, इन 6 बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर- Barsat Me Anar Ka Juice Pine Se Dur Hoti Hai Ye Bimariya In Hindi

वायरल इंफेक्शन का खतरा होता है कम

बरसात में वायरल इंफेक्शन (viral infection) का खतरा बना रहता है, लेकिन अगर आप रोजाना एक गिलास अनार के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे आप सर्दी-खांसी जैसे वायरल इंफेक्शन की चपेट में आने से बच सकते हैं। क्योंकि इसमें एंटी वायरल गुण पाए जाते हैं।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

बारिश के मौसम में अक्सर कर लोग तला-भुना खा लेते हैं, बारिश के मौसम में तला-भुना खाने की वजह से पाचन तंत्र (Digestion) कमजोर हो जाता है। लेकिन अगर आप रोजाना एक गिलास अनार के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। क्योंकि अनार के जूस में फाइबर पाया जाता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

अनार के जूस में विटामिन सी पाया जाता है, इसलिए अगर आप अनार के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यून सिस्टम (Immune System) मजबूत होता है, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बचाता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

अनार के जूस का सेवन स्किन (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अनार का जूस विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप अनार के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे स्किन हेल्दी रहती है। साथ ही झुर्रियों की शिकायत दूर होती है और चेहरे पर निखार भी आता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) लेवल बढ़ने पर अनार के जूस का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अनार का जूस एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए जिन लोगों का बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल यानि LDL बढ़ा है, उन्हें रोजाना एक गिलास अनार के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इससे बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।

एनीमिया की शिकायत होती है दूर

एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर अनार के जूस का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है, क्योंकि अनार के जूस में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप रोजाना एक गिलास अनार के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।