क्या खाली पेट काजू खाना चाहिए ? जानें काजू खाने के फायदे और नुकसान-Benefits And Side Effects Of Eating Cashews On An Empty Stomach

क्या खाली पेट काजू खाना चाहिए ? जानें काजू खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
क्या खाली पेट काजू खाना चाहिए ? जानें काजू खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

काजू (Cashew) एक ड्राई फ्रूट्स है, काजू को स्वीट डिश, मिठाई, हलवा, बिरयानी, नॉनवेज आदि में भी डाला जाता है। काजू खाने में भी स्वादिष्ट लगता है, साथ ही काजू का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि काजू पोषक तत्वों से भरपूर होता है। काजू में प्रोटीन, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी सिक्स, सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, फास्फोरस, आयरन, जिंक आदि जैस पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कई स्वास्थ्य संबंधी को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। लेकिन कई लोग सुबह खाली पेट काजू का सेवन करते हैं, क्या सुबह खाली पेट काजू का सेवन करना चाहिए ? क्या सुबह खाली पेट काजू का सेवन स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है ? तो आइए जानते हैं सुबह खाली पेट काजू का सेवन करना चाहिए या नहीं और काजू खाने के क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

क्या खाली पेट काजू खाना चाहिए ? जानें काजू खाने के फायदे और नुकसान- Benefits And Side Effects Of Eating Cashews On An Empty Stomach In Hindi

क्या खाली पेट काजू खाना चाहिए ?

जी हां खाली पेट काजू खाया जा सकता है। लेकिन खाली पेट काजू खाने के कई फायदे होते हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। कई बीमारियों में काजू का खाली पेट सेवन फायदेमंद साबित होता है, लेकिन कुछ लोगों को सुबह खाली पेट काजू नहीं खाना चाहिए। तो आइए जानते हैं खाली पेट काजू खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

खाली पेट काजू खाने के फायदे

1- कब्ज (Constipation) की शिकायत होने पर खाली पेट काजू का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि काजू में फाइबर पाया जाता है, इसलिए अगर आप खाली पेट 2-3 काजू का सेवन करते हैं, तो इससे कब्ज की शिकायत दूर होती है।

2- वजन (Weight) को कम करने के लिए सुबह खाली पेट काजू खाना फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि काजू में फाइबर और प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और जल्दी भूख नहीं लगती है। जिससे वजन कंट्रोल होता है।

3- सुबह खाली पेट काजू का सेवन हड्डियों (Bones) को स्वस्थ बनाए रखने में काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि काजू में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। साथ ही हड्डियों संबंधी बीमारियों के खतरे को भी कम करते हैं।

4- सुबह खाली पेट काजू का सेवन मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि काजू में मैग्नीशियम पाया जाता है, जो याददाश्त (Memory) को तेज करने में मददगार साबित होता है।

5- कमजोरी (Weakness) और थकान महसूस होने पर सुबह खाली पेट काजू का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अगर आप खाली पेट काजू का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

खाली पेट काजू खाने के नुकसान

1- हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की शिकायत होने पर खाली पेट काजू का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि खाली पेट खाने से सोडियम का लेवल बढ़ सकता है।

2- खाली पेट अगर आप 3-4 काजू से अधिक का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लोटिंग (Bloating) और एसिडिटी (Acidity) जैसी समस्या हो सकती है। क्योंकि काजू में फाइबर अधिक पाया जाता है।

3- काजू में पोटैशियम पाया जाता है, इसलिए अगर आप खाली पेट काजू का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे किडनी (Kidney) को नुकसान पहुंच सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।