गर्मी में कच्चा प्याज खाने के फायदे और नुकसान-Garmi Me Kacha Pyaj Khane Ke Fayde Aur Nuksan

गर्मी में कच्चा प्याज खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
गर्मी में कच्चा प्याज खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी का मौसम (summer season) शुरू होते ही खान-पान का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि गर्मी के मौसम में थोड़ी सी लापरवाही बरतने पर आप बीमार पड़ सकते हैं। गर्मियों में चलने वाली लू की वजह से ज्यादातर लोग बीमार पड़ते हैं। ऐसे में लू से बचने के लिए कच्चे प्याज (Raw Onion) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। गर्मी के मौसम में कच्चे प्याज खाने से कई बीमारियां दूर होती है। प्याज में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं। लेकिन कच्चा प्याज खाने के सिर्फ फायदे ही नहीं बल्कि कुछ नुकसान भी होते हैं। जानिए गर्मियों में कच्चा प्याज खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

गर्मी में कच्चा प्याज खाने के फायदे और नुकसान (Garmi Me Kacha Pyaj Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

गर्मी में कच्चा प्याज खाने के फायदे

- गर्मी के मौसम में धूप या लू (Loo) लगने की वजह से अक्सर लोग बीमार पड़ जाते हैं। लेकिन अगर आप रोजाना खाने के साथ सलाद के रूप में कच्चे प्याज का सेवन करते हैं, तो इससे आप बीमार पड़ने से बच सकते हैं।

- रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता कमजोर होने की वजह से अक्सर लोग बीमार पड़ते हैं। लेकिन अगर आप रोजाना नियमित रूप से कच्चे प्याज का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप किसी भी तरह के वायरल इंफेक्शन से काफी हद तक बच सकते हैं।

- गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को अपच (Indigestion) की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप कच्चे प्याज का सेवन करते हैं, तो इससे अपच की शिकायत से छुटकारा मिलता है। क्योंकि प्याज के रस खाने को पचाने में मदद करते हैं।

- गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को खुजली, रैशेज जैसी स्किन संबंधी (Skin Problems) परेशानी हो जाती है। ऐसे में अगर आप रोजाना कच्चे प्याज का सेवन करते हैं, तो यह काफी फायदेमंद साबित होता है।

- कच्चे प्याज का सेवन हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कच्चे प्याज में अमीनो एसिड पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

- गर्मी के मौसम में कच्चा प्याज खाना काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कच्चा प्याज खाने से शरीर को अंदरूनी रूप से ठंडक मिलती है।

- गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों के बाल झड़ने (Hair Fall) शुरू हो जाते हैं, लेकिन अगर आप रोजाना कच्चे प्याज का सेवन करते हैं, तो इससे बाल झड़ने की समस्या कम हो जाती है।

गर्मी में कच्चा प्याज खाने के नुकसान

- गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) को कच्चे प्याज का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि कच्चा प्याज उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

- कच्चे प्याज का सेवन करने से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) की शिकायत होती है। इसलिए कच्चा प्याज खाने पर स्किन संबंधी कोई परेशानी हो, तो प्याज नहीं खाना चाहिए।

- कच्चे प्याज का सेवन करने से मुंह में बदबू आने की शिकायत हो सकती है।

- कच्चे प्याज का अधिक मात्रा में सेवन करने से एसिडिटी (Acidity)और उल्टी (Vomiting) की शिकायत हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava