बादाम (Almonds) और किशमिश (Raisins) दोनों ही एक ड्राई फ्रूट्स हैं और दोनों का ही सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आपने कभी भीगे बादाम और किशमिश का एक साथ सेवन किया है। अगर नहीं तो आज से ही करना शुरू कर दें, क्योंकि भीगे बादाम और किशमिश का एक साथ सेवन स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दोनों ही चीज पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसलिए इसका सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती हैं। बादाम में विटामिन ई, जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे तत्व मौजूद होते हैं। तो वहीं किशमिश में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, पोटेशियम, कॉपर, विटामिन-बी6 और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं। लेकिन अगर आप एक दिन में 2-3 बादाम और 8-10 किशमिश से ज्यादा का सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं भीगे बादाम और किशमिश खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।
भीगे बादाम और किशमिश एक साथ खाने के फायदे और नुकसान (Bhige Badam Aur Kismis Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)
भीगे बादाम और किशमिश खाने के फायदे
- भीगे बादाम और किशमिश का एक साथ सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। इसलिए अगर आप सुबह खाली पेट भीगे बादाम और किशमिश का सेवन करते हैं, तो इससे कमजोरी महसूस नहीं होती है।
- भीगे बादाम और किशमिश का एक साथ सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, अगर आप सुबह के नाश्ते में भीगे बादाम और किशमिश का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र (Digestion) बेहतर रहता है। साथ ही कब्ज और एसिडिटी की शिकायत भी दूर होती है।
- भीगे बादाम और किशमिश का सेवन ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।
- भीगे बादाम और किशमिश खाने से दिमाग की सेहत दुरुस्त रहती है। क्योंकि बादाम में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, इसलिए इसका सेवन करने से याददाश्त तेज होती है।
- भीगे बादाम और किशमिश का सेवन बालों और स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बादाम में विटामिन ई पाया जाता है इससे स्किन संबंधी कई परेशानियां भी दूर होती है। और किशमिश में एंटीआक्सीडेंट गुण मौजूद होता है। इसलिए इसका सेवन करने से बाल घने और मजबूत होते हैं।
- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) से परेशान हैं, लेकिन अगर आप रोजाना भीगे बादाम और किशमिश का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल होता है। क्योंकि बादाम में ओमेगा- 3 फैटी एसिड पाया जाता है।
- भीगे बादाम और किशमिश का एक साथ सेवन करने से हड्डियां (Bones) मजबूत होती है। क्योंकि दोनों में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, और कैल्शियम हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत जरूरी होता है।
- भीगे बादाम और किशमिश का एक साथ सेवन करने से एनीमिया (Anemia) की शिकायत दूर होती है। क्योंकि किशमिश में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट किशमिश और बादाम का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।
भीगे बादाम और किशमिश खाने के नुकसान
- भीगे बादाम का अधिक मात्रा में सेवन करने से कब्ज (Constipation) की शिकायत हो सकती है।
- जिन लोगों को वजन (Weight) कम करना हो, उनको अधिक मात्रा में बादाम और किशमिश का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से वजन बढ़ सकता है।
- भीगे बादाम और किशमिश का अधिक मात्रा में सेवन करने से उल्टी की शिकायत हो सकती है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।