रात को लहसुन खाने के फायदे - Raat ko Lahsun Khane ke fayde

रात को लहसुन खाने के फायदे (फोटो:pexels)
रात को लहसुन खाने के फायदे (फोटो:pexels)

लहसुन (garlic benefits) का इस्तेमाल दाल या सब्जी में तड़का लगाने के लिए या फिर खाने में अच्छा टेस्ट लाने के लिए किया जाता है। ये भारतीय किचन में आसानी से मिल जाता है और प्राचीन काल से ही इसका इस्तेमाल कई सारी बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। लहसुन में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को संक्रमण से बचाते हैं। लेकिन अगर रात में सोने से पहले लहसुन खाते हैं तो उसके अनेकों फायदे हैं।

सबसे पहले ये बता दें कि लहसुन में कई सारे गुण पाए जाते हैं जैसे कि, इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, जिंक, कॉपर, सेलेनियम, फोलेट, विटामिन बी6, विटामिन ई, विटामिन सी, सोडियम आदि। ये सारे गुण सेहत के साथ-साथ शरीरी को कई समस्याओं से भी छुटकारा दिलाते हैं। अब बात करते हैं रात में सोने से पहले लहसुन (Eating garlic before sleeping) के क्या-क्या फायदे हैं।

कोलेस्ट्रॉल (garlic control cholesterol)

लहसुन शरीर में हानिकारक कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल के स्तर को कम करता है। साथ ही इसके अंदर पाए जाने वाले एंटी हाइपरलिपिडेमिया गुण कोलेस्ट्रॉल को कम करने में उपयोगी हैं। कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए रात में सोने से पहले लहसुन का सेवन करना चाहिए।

हड्डियां होती हैं मजबूत (garlic for bone health)

लहसुन के अंदर सल्फर, एंटी आर्थराइटिस गुण, एंटी इन्फ्लेमेटरी आदि पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और साथ ही गठिया की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं। रात में सोने से पहले कच्चे लहसुन का सेवन करने से गठिया की समस्या से निजात पाया जा सकता है।

इम्यून सिस्टम (garlic for immunity)

कोरोना महामारी के दौरान ये देखने के मिला की जिनका इम्यूनिटी मजबूत है उनपर इस खतरनाक वायरस का खतरा कम हो जाता है। ऐसे में लोगों ने कई सारे नुस्खे अपनाएं। लेकिन कम ही लोगों को पता है कि लहसुन खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। रात में सोने से पहले एक या दो कली लहसुन का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार होता है और इसे बढ़ाने में मदद करता है।

दांतों के लिए (garlic for teeth)

दांतों को मजबूत करना है तो रात को सोने से पहले एक या दो लहसुन की कली खाना शुरू कर दें। इसके अंदर पाए जाने वाले एंटीमाइक्रोबॉयल गुण कैविटी को दूर करने में मदद करते हैं, साथ ही मसूड़ों की बीमारी से लड़ने में भी मददगार होते हैं।

याददाश्त (garlic for memory)

लहसुन याददाश्त को बढ़ाने में काफी मदद करता है, रात को सोने से पहले लहसुन की कली का सेवन करने से मेमोरी स्ट्रांग तो होती ही है साथ ही अल्जाइमर की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। इसके सेवन से डिमेंशिया का खतरा भी कम हो जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।