गुलकंद के फायदे- Gulkand ke Fayde

गुलकंद के फायदे Image: freepik
गुलकंद के फायदे Image: freepik

गुलाब की ताजी पंखुड़ियों और मिश्री से मिलाकर बना गुलकंद दिखने और खाने में जितना अच्छा लगता है, उतनी ही प्यारी इसकी खुशबू भी होती है। इसका सेवन ज्यादातर गर्मियों में किया जाता है, जिससे शरीर को ठंडक पहुंचती है। इसके मीठे स्वाद और अच्छी सुगंध की वजह से इसे कई स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों में भी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, मुरब्बे की तरह दिखने वाला यह गुलकंद खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही स्वास्थ्य के लिए भी कई तरह से फायदेमंद होता है।

गुलकंद बढ़ाता है याददाश्त

गुलकंद का इस्तेमाल कर याददाश्त बढ़ाया जा सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। एक चम्मच गुलकंद सुबह और शाम के वक्त खाने से न केवल आपके दिमाग को तरावट मिलेगी, बल्कि दिमाग भी शांत रहेगा और आपको अपने गुस्से पर भी कंट्रोल रहेगा।

वजन कम करना है तो खाएं गुलकंद

गुलकंद को तैयार करने के लिए गुलाब की पत्तियों का उपयोग किया जाता है, जिनमें फैट नहीं होता है। इसलिए इसका नियमित रूप से सेवन कर आप अपना वजन घटा सकते हैं।

शरीर में पहुंचती है ठंडक

शरीर में गर्मी बढ़ जाने पर गुलकंद का सेवन बहुत ही लाभदायक होता है और गर्मी से पैदा हुई समस्याओं से निजात दिलाता है। इसके सेवन से शरीर के अंगों को ठंडक प्रदान किया जा सकता है।

कब्ज में रामबाण है गुलकंद

जिन्हें कब्ज या अपच की समस्या होती रहती है उनके लिए गुलकंद रामबाण है। रोजाना इसका सेवन कर कब्ज से निजात पाया जा सकता है और भूख बढ़ाने के साथ ही पाचन तंत्र को भी सुचारू करने में सहायक होगा। वहीं, गर्भावस्था में यह विशेष लाभकारी और सुरक्षित है।

आंखों की रोशनी बढ़ानी है तो खाएं गुलकंद

आंखों की रोशनी बढ़ाने और ठंडक प्रदान करने के लिए गुलकंद का उपयोग करने सबसे अच्छा तरीका है। इसके सेवन से आंखों में जलन एवं कंजक्टिवाइटिस की समस्या में आराम मिलेगा। इसके अलावा जिनके मुंह में छाले हो गए हैं तो वो भी गुलकंद का सेवन कर ठीक कर सकते हैं।

हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है गुलकंद

गुलाब की पत्तियों से बने गुलकंद में मैग्नीशियम पाया जाता है। मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर और ब्लड ग्लूकोज के स्तर को कंट्रोल करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर सकता है। साथ ही यह हृदय को सुचारू रूप से कार्य करने में मदद करता है।