कपूर के तेल के फायदे-Kapoor Ke Tel Ke Fayde

कपूर के तेल के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
कपूर के तेल के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

कपूर (Camphor) का इस्तेमाल अक्सर लोग पूजा-पाठ के समय करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कपूर के तेल का इस्तेमाल स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। कपूर के तेल का इस्तेमाल करने से स्किन संबंधी कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि कपूर औषधीय गुणों से भरपूर होता है। कपूर में एंटी-फंगल तत्व पाए जाते हैं साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी तत्व भी मौजूद होता है, जो स्किन के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक साबित होता है। आइए जानते हैं कपूर के तेल के क्या-क्या फायदे होते हैं।

कपूर के तेल के फायदे (Kapoor Ke Tel Ke Fayde In Hindi)

पिंपल्स की शिकायत होती है दूर

पिंपल्स (Pimples) की शिकायत होने पर कपूर का तेल काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कपूर का तेल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसलिए कपूर के तेल को चेहरे पर लगाने से पिंपल्स की शिकायत दूर होती है।

एड़ियां होती है मुलायम

मौसम बदलने की वजह से अक्सर लोगों को एड़ियां फटने (cracked heels) की शिकायत शुरू हो जाती है। लेकिन अगर आप रोजाना रात में सोने से पहले कपूर का तेल एड़ियों पर लगाते हैं, तो इससे फटी एड़ियों की शिकायत दूर होती है और एड़ियां मुलायम होती है।

दाग धब्बों की शिकायत होती है दूर

चेहरे पर दाग धब्बों की शिकायत होने पर कपूर का तेल काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए अगर किसी के चेहरे पर दाग धब्बों की शिकायत है, तो उसे चेहरे पर कपूर का तेल लगाना चाहिए या फिर नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाना चाहिए।

स्किन पर आता है निखार

कपूर का तेल चेहरे पर लगाने से स्किन (Skin) पर निखार आता है। इसके लिए कपूर के तेल में चंदन पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लेना चाहिए, फिर उसको 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर साफ पानी से धो लेना चाहिए।

शरीर को मिलती है ठंडक

गर्मी के मौसम में कपूर का तेल काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कपूर के तेल से या नारियल तेल में कपूर मिलाकर शरीर पर मालिश करने से शरीर को ठंडक मिलती है। इसलिए इसका उपयोग जलने पर भी किया जाता है, क्योंकि इसको लगाने से जलन कम होती है।

बालों में रूसी की समस्या होती है खत्म

बालों में रूसी (Dandruff) की शिकायत होने पर कपूर का तेल काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए रात में ही बालों में कपूर का तेल लगा लेना चाहिए, फिर अगले सुबह शैम्पू से बालों को धो लेना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment