दूध-अंडे से ज्यादा फायदेमंद है लोबिया : Doodh Ande Se Jyada Faydemand Hai Lobia

दूध-अंडे से ज्यादा फायदेमंद है लोबिया (फोटो - sportskeeda hindi)
दूध-अंडे से ज्यादा फायदेमंद है लोबिया (फोटो - sportskeeda hindi)

लोबिया का सेवन आमतौर पर शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन (protein) का बेस्ट सोर्स माना जाता है। इसमें प्लांट बेस्ड प्रोटीन होता है। इसके अलावा, लोबिया फाइबर (fiber) से भरपूर होने के कारण, लोगों को वजन घटाने (weight loss) में मदद करता है। लोबिया का सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार करने के लिए भी फायदेमंद है। जानते हैं कैसे लोबिया (cowpea benefits in hindi) फायदेमंद है।

क्या है लोबिया (what is cowpea in hindi)

लोबिया एक काले रंग के निशान के साथ अंडाकार आकार के बीन्स होते हैं, इसलिए ये काली आंख वाले मटर के रूप में भी पहचाने जाते हैं। लोबिया लाल, सफेद, काले और भूरे रंग के जैसे विभिन्न रंगों में उपलब्ध होते है, यह स्वाद में अच्छा और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। सुबह भीगे हुए लोबिया को खाया जा सकता है।

लोबिया में अंडा, दूध से भी ज्यादा पाया जाता है प्रोटीन (Lobia Nutritional Value)

सोयाबीन (100 ग्राम) में 36.5g प्रोटीन पाया जाता है।

लोबिया (170 ग्राम) में 13. g प्रोटीन पाया जाता है।

एक अंडा में (100 ग्राम) 13 g प्रोटीन पाया जाता है।

दूध में (100 ग्राम) 3.4 g प्रोटीन पाया जाता है।

मांस में (100 ग्राम) 26 g प्रोटीन पाया जाता है।

लोबिया के सेवन से मिलने वाले फायदे -

1 . लोबिया शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।

2 . लोबिया का सेवन करने से वजन कम किया जा सकता है।

3 . लोबिया का सेवन पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मददगार है।

4 . लोबिया का सेवन दिल की सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है।

5 . नींद से जुड़ी समस्याओं से भी लोबिया का सेवन राहत देता है।

6 . लोबिया में उच्च स्तर का आयरन होता है, जो आपको एनीमिया से बचाता है।

7 . लोबिया का सेवन इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है।

लोबिया का सेवन किस तरह करें

1 . लोबिया की फली व बीजों की सब्जी बनाकर इसका सेवन किया जा सकता है।

2 . लोबिया के बीजों की चाट बनाकर भी आप खा सकते हैं।

3 . इसके अलावा आप स्प्राउट्स की तरह भी लोबिया का सेवन कर सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।