मुलेठी की चाय पीने के 6 फायदे

मुलेठी की चाय पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
मुलेठी की चाय पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

मुलेठी (Mulethi) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है, क्योंकि मुलेठी औषधीय गुणों से भरपूर होती है, लेकिन क्या आपने कभी मुलेठी की चाय का सेवन किया है। मुलेठी की चाय का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। मुलेठी की चाय का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि मुलेठी में प्रोटीन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सेलेनियम, फास्फोरस और कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, साथ ही इसमें एंटीबायोटिक, एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं मुलेठी की चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

मुलेठी की चाय पीने के 6 फायदे-Benefits Of Drinking Mulethi Tea In Hindi

सूजन में फायदेमंद

शरीर में सूजन (Inflammation) की समस्या होने पर मुलेठी की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि मुलेठी की चाय एंटी इंफ्लेमेंटरी गुणों से भरपूर होती है, जो सूजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

पाचन शक्ति होती है मजबूत

पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्या होने पर मुलेठी की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि मुलेठी की चाय का सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है और अपच, एसिडिटी जैसी समस्याएं दूर होती है।

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या एक आम समस्या है, लेकिन सर्दी-जुकाम की शिकायत होने पर अगर आप मुलेठी की चाय का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होते हैं।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

मुलेठी की चाय एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है, इसलिए अगर आप मुलेठी की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद

मुलेठी की चाय का सेवन स्किन (Skin) को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मुलेठी की चाय एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, इसलिए अगर आप रोजाना एक कप मुलेठी की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे बढ़ती उम्र के लक्षण कम होते हैं और स्किन हेल्दी भी रहती है।

दांतों और मसूड़ों के लिए फायदेमंद

मुलेठी की चाय का सेवन दांतों (Teeth) और मसूड़ों (Gums) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि मुलेठी की चाय एंटी बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर होती है, जो मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद करते हैं, जिससे दांत और मसूड़ों संबंधी बीमारियां दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।