सुबह खाली पेट गुड़ खाने से मिलते हैं ये फायदे

सुबह खाली पेट गुड़ खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सुबह खाली पेट गुड़ खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गुड़ (Jaggery) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है, लेकिन गुड़ का सेवन अगर सुबह खाली पेट किया जाए, तो सेहत को दो गुना फायदा पहुंचाते हैं। जी हां सुबह खाली पेट गुड़ का सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है, साथ ही स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि गुड़ पोषक तत्वों का भंडार होता है। गुड़ में प्रोटीन, विटामिन बी12, कैल्शियम, आयरन जैसे कई तरह के खनिज पाये जाते हैं। साथ ही गुड़ में एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में काफी मददगार साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं खाली पेट गुड़ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सुबह खाली पेट गुड़ खाने से मिलते हैं ये फायदे-Benefits Of Eating Jaggery On An Empty Stomach In The Morning In Hindi

पाचन से जुड़ी समस्या होती है दूर

पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्या होने पर खाली पेट गुड़ का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि गुड़ में फुक्रोज होता है, जो कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

जोड़ों में दर्द (Joint pain) की शिकायत होने पर खाली पेट गुड़ का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि खाली पेट गुड़ का सेवन करने से दर्द और सूजन कम होता है। साथ ही इसके सेवन से हड्डियां भी मजबूत होती है। क्योंकि गुड़ में कैल्शियम पाया जाता है।

खून होता है साफ

खून में गंदगी जमा होने की वजह से आप कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं, लेकिन अगर आप खाली पेट गुड़ का सेवन करते हैं, तो इससे खून साफ होता है, जिससे स्वास्थ्य और स्किन संबंधी कई समस्याएं भी दूर होती है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर खाली पेट गुड़ का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि गुड़ में आयरन पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको खाली पेट गुड़ का सेवन करना चाहिए। क्योंकि खाली पेट गुड़ खाकर गर्म पानी का सेवन करने से वजन कम करने में फायदा मिलता है।

शरीर में बनी रहती है एनर्जी

शरीर में एनर्जी (Energy) की कमी महसूस होने पर खाली पेट गुड़ का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि गुड़ में आयरन, प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मददगार साबित होता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) की समस्या होन पर खाली पेट गुड़ का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि इसमें पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava