मानसून में खाएं ये 7 फल, मिलेंगे चमत्कारी फायदे : Benefits Of Eating These Monsoon Fruits

मानसून में खाएं ये 7 फल, मिलेंगे चमत्कारी फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
मानसून में खाएं ये 7 फल, मिलेंगे चमत्कारी फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

मानसून अपने साथ वायरल इन्फेक्शन, एलर्जी और मलेरिया जैसी अन्य मौसमी बीमारियां लेकर आता है। हवा में नमी भी पाचन को धीमा करके पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकती है। बरसात के मौसम में फल खाने से पाचन में सुधार होता है और आपकी इम्युनिटी भी मजबूत होती है। विशेषज्ञों की माने तो, मानसून के दौरान फलों को व्यापक रूप से एक स्वस्थ विकल्प माना जाता है। यह लेख आपको उन 7 फलों के बारे में बताने जा रहा है जिन्हे मानसून के मौसम में खाना फायदेमंद होता है।

मानसून में खाएं ये 7 फल, मिलेंगे चमत्कारी फायदे

1. अनार (Pomegranate)

अनार पोषक तत्वों और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो बीमारियों से बचाव और इम्युनिटी में सुधार करते हैं। अनार में मौजूद विटामिन B रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन को बढ़ाता है और ब्लड सर्कुलेशन को आसान बनाता है।

2. नाशपाती (Pears)

नाशपाती विटामिन C से भरपूर होता है जो इम्युनिटी बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। यह मानसून में विशेष रूप से सहायक होता है क्योंकि केवल 1 नाशपाती से आपके दैनिक विटामिन C पोषक तत्व की आवश्यकता का लगभग 12% तक पूरी हो सकती है।

3. लीची (Litchi)

लीची फाइबर से भरपूर होती है जो इसे एसिडिटी और अपच के खिलाफ लड़ने में मददगार बनाती है। लीची में मौजूद विटामिन C सर्दी-जुकाम से भी बचाता है। यह फल मॉनसून त्वचा की समस्याओं जैसे मुंहासों और धब्बों के खिलाफ भी मददगार है।

4. सेब (Apple)

सेब विटामिन A, B1, B2 और C और फास्फोरस, आयोडीन, कैल्शियम और आयरन जैसे मिनरल का एक समृद्ध स्रोत हैं। यह फल साल भर आपके शरीर के लिए मददगार होता है।

5. जामुन (Blackberry)

जामुन गैस्ट्रिक डिसफंक्शन को कम करने में मदद करता है क्योंकि इसमें पोटेशियम, फोलेट और आयरन जैसे विटामिन और पोषक तत्व होते हैं।

6. चेरी (Cherry)

चेरी मानसूनी फल है जो एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुण इन्हे संक्रमण से लड़ने और सूजन को कम करने में सहायक बनाते हैं।

7. आलूबुखारा (Plum)

आलूबुखारा आपकी इम्युनिटी को मजबूत कर सकता है और कब्ज को रोक सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि आलूबुखारा कुछ डाइटरी फाइबर, कॉपर, पोटेशियम, विटामिन C तथा K से भरपूर होते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।