गुणों से भरपूर है सिंघाड़ा, रोज खाने से मिलते हैं ये 8 फायदे

गुणों से भरपूर है सिंघाड़ा, रोज खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गुणों से भरपूर है सिंघाड़ा, रोज खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सिंघाड़ा (Water Chestnut) पानी में उगने वाला ऐसा फल है, जिसे अक्सर उपवास में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं हल्के, मीठे और कठोर सिंघाड़े के फायदे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होते हैं। जी हां क्योंकि सिंघाड़ा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। सिंघाड़ा का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि सिंघाड़ा में कैल्शियम, विटामिन-ए, विटामिन सी, कर्बोहाईड्रेट, प्रोटीन जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं सिंघाड़ा खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

गुणों से भरपूर है सिंघाड़ा, रोज खाने से मिलते हैं ये 8 फायदे-Benefits Of Eating Water Chestnut In Hindi

रक्तचाप रहता है कंट्रोल

उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) की समस्या होने पर सिंघाड़ा का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिससे हार्ट संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

हृदय के लिए फायदेमंद

हृदय (Heart) के लिए सिंघाड़ा का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि सिंघाड़ा पोटेशियम और फाइबर जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में और हृदय संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए सिंघाड़ा का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि सिंघाड़ा कई तत्वों से भरपूर होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपके लिए सिंघाड़ा का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है, जो वजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

कब्ज में फायदेमंद

कब्ज की समस्या होने पर सिंघाड़ा का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि सिंघाड़ा फाइबर से भरपूर होता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है।

हड्डियां होती है मजबूत

सिंघाड़ा का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सिंघाड़ा में कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। जिससे हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

सिंघाड़ा का सेवन त्वचा (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सिंघाड़े का सेवन करने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा स्वस्थ रहती है और त्वचा संबंधी कई समस्याएं दूर होती है।

शरीर के दर्द में फायदेमंद

शरीर में दर्द और सूजन (Body pain and swelling) होने पर सिंघाड़ा का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि सिंघाड़ा में एंटी इंफ्लेमेंटरी गुण पाया जाता है, जो दर्द और सूजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।