तिल के चौंकाने वाले फायदे- til ke chaunkane wale fayde

तिल के चौकाने वाले फायदे(फोटो:youtube)
तिल के चौकाने वाले फायदे(फोटो:youtube)

तिल (Sesame Seeds) का ज्यादातर इस्तेमाल सर्दियों के मौसम किया जाता है। तिल पट्टी, तिल का लड्डू, गजक, तिलकुट ये सारी चीजें इस मौसम में खूब मिलती हैं। तिल (Til Ke Fayde) की तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों में इसका सेवन शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, जरूरी नहीं है कि इसे सिर्फ सर्दियों में ही खा सकते हैं आप इसे किसी भी मौसम में खा सकते हैं। एक बात और जान लें कि तिल को आयुर्वेद में औषधि के रूप में विशेष स्थान प्राप्त है। फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर तिल हेल्थ के साथ स्किन और बालों के लिए भी लाभदायक माना जाता है।

तिल के फायदे Benefits Of Sesame Seeds in Hindi

कब्ज (Sesame Seeds in Constipation)

अगर किसी को कब्ज की समस्या है तो उसे तिल का सेवन करना चाहिए। दरअसल, तिल में फाइबर और अनसैचुरेटेड फैटी एसिड की मात्रा काफी अधिक होती है जिसकी वजह से यह कब्ज की समस्या को दूर करने में काफी मदद करता है। इसके साथ ही तिल में पाया जाने वाला तेल आंत को Lubricate करने में मदद करता है।

दांतों (for teeth)

जिन्हें दांतों की समस्या है या फिर मुंह की बदबू की समस्या है तो उनके लिए तिल फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें प्राकृतिक रूप से जो तेल पाया जाता है वह दांतों में मौजूद प्लाक को दूर करता है। दांतों की सड़न और मसूड़ों की बीमारियों से भी बचाता है। इस समस्या में सुबह खाली पेट भुने हुए तिल को चबाना चाहिए।

मजबूत हड्डियों के लिए खाएं तिल (Til for Strong bones)

तिल में डाइट्री प्रोटीन और एमिनो एसिड पाया जाता है जो हड्डियों के विकास को बढ़ावा देता है और हड्डियों को कमजोर होने से बचाता है। इसके साथ ही ये आर्थराइटिस जैसी बीमारियों से बचाने में काफी हद तक मदद करता है।

खून बनाने के लिए (Sesame Seeds in Anemia)

अगर किसी को एनीमिया की बीमारी है तो उसे तिल का जरूर सेवन करना चाहिए क्योंकि, इसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो खून की कमी की समस्या को दूर करता है। साथ ही तिल खाने से हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है।

स्किन और बालों के लिए (Sesame Seeds for skin and hair)

तिल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो चेहरे पर दिखने वाले बढ़ती उम्र के निशान को कम करता है। वहीं तिल में पाया जाने वाला तेल स्किन को सॉफ्ट भी बनाता है। तिल में ओमेगा 3 फैटी एसिड भी भरपूर मात्रा में होता है जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाकर बालों की ग्रोथ में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।