बेर खाने के 7 फायदे : Ber Khane Ke 7 Fayde

बेर खाने के 7 फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
बेर खाने के 7 फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

बेर स्वाद में खट्टे-मीठे और पोषण से भरपूर होते हैं। इसका स्वाद लोगों के मन को जितना भाता है, उससे ज्यादा इसे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। बेर में अनेक प्रकार के औषधीय और पौष्टिक तत्वों जैसे विटामिन, खनिज और शर्करा से युक्त होता है। इस फल का उपयोग खाने के अलावा दवाइयों के निर्माण में भी किया जाता है। बेर का सेवन उचित मात्रा में करने से हमारे शरीर को कई फायदे होते हैं। जानते हैं ( Benefits of Jujube Fruit in Hindi ) बेर खाने के फायदे।

बेर खाने के 7 फायदे : Ber Khane Ke 7 Fayde In Hindi

1 . हड्डियों के लिए - बेर का सेवन करने से सेहत को कई लाभ होते हैं। वहीं बात अगर हड्डियों की करें तो इसके सेवन से हड्डियों की कमजोरी दूर होती है। बेर में कॉपर पाया जाता है जो हड्डियों को कमजोर होने से रोक सकता है। साथ ही बेर में कैल्शियम और फास्फोरस भी होते हैं। इन्हें हड्डियों के निर्माण और स्वास्थ्य के लिए जरूरी माना जाता है।

2 . वजन नियंत्रित करने के लिए - जो लोग अपना वजन कंट्रोल में रखना चाहते हैं उनके लिए बेर का सेवन लाभकारी है। बेर का सेवन करने से बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई), फैट और शरीर का वजन कम हो सकता है। इसी वजह से वजन नियंत्रण के लिए बेर को जाना जाता है।

3 . पाचन के लिए - बेर (Jujube) का उपयोग पाचन तंत्र की समस्या से राहत पाने के लिए भी किया जाता है। दरअसल, बेर को पाचन तंत्र को रेगुलेट करने की हर्बल दवाई माना जाता है। बेर में मौजूद फाइबर की वजह से यह पाचन तंत्र और उससे जुड़ी समस्याओं के लिए अच्छा होता है।

4 . सूजन कम करने के लिए - बेर के सेवन से शरीर की सूजन कम कि जा सकती है। बेर में एंटी-इंफ्लेमेटरी गतिविधि होती है। बेर में मौजूद बायोमोलिक्यूल सूजन को कम करने व रोकने में मददगार साबित हो सकते हैं।

5 . दिल के लिए - बेर में कई फाइटोकॉन्स्टिट्यूएंट्स होते हैं। ये एंटी कार्डियोवैस्कुलर डिजीज यानी हृदय रोग से बचाव करने की क्षमता प्रदर्शित करते हैं। ऐसे में दिल रोग के जोखिम से बचने के लिए बेर का सेवन किया जा सकता है।

6 . अनिद्रा की समस्या में - बेर खाने से अनिद्रा की समस्या को दूर किया जा सकता है। बेर में सैपोनिन्स (Saponins) नामक तत्व होता है, जो नींद में सुधार कर सकता है। साथ ही इसे मन को शांत करने और मानसिक तनाव से राहत दिलाने में भी लाभकारी माना गया है।

7 . कैंसर की रोकथाम के लिए - बेर में अमीनो एसिड, बायोएक्टिव पदार्थ और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो कैंसर कोशिकाओं से लड़ने में आवश्यक माने गए हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।