भीगे मुनक्का खाने के फायदे-Bhige Munakka Khane Ke Fayde

भीगे मुनक्का खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
भीगे मुनक्का खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

मुनक्का (Munakka) खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। मुनक्का की तासीर गर्म होती है। इसलिए सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोग इसका सेवन करते हैं। लेकिन अगर आप भीगे मुनक्का का सेवन करते हैं, तो यह स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। मुनक्का में विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, फाइबर, प्रोटीन, कॉपर, बीटा कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं। जिसके सेवन से कई बीमारियां दूर होती हैं। जानिए भीगे मुनक्का खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

भीगे मुनक्का खाने के फायदे( Bhige Munakka Khane Ke Fayde In Hindi)

पेट के लिए फायदेमंद

मुनक्का भिगोकर खाना पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। भीगे मुनक्का खाने से पेट संबंधी बीमारियां दूर होती हैं। साथ ही कब्ज की शिकायत से भी छुटकारा मिलता है।

हड्डियां होती हैं मजबूत

मुनक्का भिगोकर खाने से हड्डियां (Bones) मजबूत होती हैं। क्योंकि मुनक्का में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही जोडों के दर्द की शिकायत से भी छुटकारा मिलता है।

आंखों की बढ़ती है रोशनी

भीगे मुनक्का आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद माने जाते हैं। भीगे मुनक्का का रोजाना सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। साथ ही आंखों में जलन और दर्द की शिकायत भी दूर होती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

भीगे मुनक्का में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए यह स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना सुबह खाली पेट भीगे मुनक्का का सेवन करने से त्वचा पर ग्लो आता है। साथ ही स्किन भी हेल्दी होती है।

बालों के लिए फायदेमंद

भीगे मुनक्का बालों के लिए भी काफी लाभदायक साबित होते हैं। क्योंकि भीगे मुनक्का पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। भीगे मुनक्का खाने से बाल झड़ने (Hair Fall) की शिकायत दूर होती है।

खून की कमी होती है दूर

भीगे मुनक्का खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। क्योंकि भीगे मुनक्का में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर किसी को एनीमिया (Anemia) यानी शरीर में खून की कमी हो, तो उसे भीगे मुनक्का का सेवन करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava