आजकल ब्लोटिंग (Bloating) की समस्या एक आम समस्या बन गई है, जिसका सबसे बड़ा कारण आजकल की अनियमित जीवनशैली, गलत खान-पान और शारीरिक एक्टिविटी में कमी हैं। ब्लोटिंग की समस्या में पेट में तेज दर्द, सूजन, पेट फूलने की समस्या होती है। लेकिन अगर इसका समय पर इलाज नहीं कराया जाएं, तो यह एक गंभीर समस्या पैदा कर सकती है। ब्लोटिंग की समस्या का इलाज न कराने की वजह से इसका गंभीर असर आंतों पर भी पड़ सकता है। लेकिन चिंता करने की बात नहीं हैं, ब्लोटिंग की समस्या होने पर आप कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर इस समस्या से निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं ब्लोटिंग के क्या-क्या लक्षण और कारण होते हैं।
ब्लोटिंग के लक्षण, कारण और घरेलू इलाज (Bloating Ke Lakshan, Karan Aur Gharelu Ilaaj In Hindi)
ब्लोटिंग के लक्षण
- पेट में दर्द
- पेट में ऐंठन
- घबराहट
- बेचैनी
- कमजोरी महसूस होना
- गैस बनना
- दस्त
- पेट फूलना
- पेट में सूजन
- सिर दर्द
- उल्टी महसूस होना
ब्लोटिंग के कारण
- जंक फूड का अधिक सेवन करना
- खाना को अच्छी तरह से चबाकर न खाना
- मसाले वाले चीजों का अधिक सेवन करना
- तनाव
- खाना जल्द-जल्दी खाने की वजह से
- कब्ज के कारण
- अपच होने के कारण
- पीरियड्स के समय
ब्लोटिंग के घरेलू इलाज
अदरक
ब्लोटिंग की समस्या होने पर अदरक (Ginger) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए अदरक के रस में नींबू का रस मिलाकर सेवन करना चाहिए, इससे पेट फूलने या ब्लोटिंग की समस्या से निजात मिलता है।
नींबू पानी
ब्लोटिंग की समस्या होने पर नींबू (Lemon) पानी का सेवन रामबाण माना जाता है। क्योंकि नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो ब्लोटिंग की समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होते हैं।
अजवाइन
ब्लोटिंग की समस्या होने पर अजवाइन (Ajwain) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए एक चम्मच अजवाइन का गुनगुने पानी के साथ सेवन करना चाहिए या फिर आप चाहे तो अजवाइन की चाय का सेवन भी कर सकते हैं।
इलायची
ब्लोटिंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इलायची (Cardamom) का सेवन भी लाभदायक साबित होता है। इसके लिए खाना खाने के बाद एक छोटी इलायची का सेवन करना चाहिए।
सेब का सिरका
ब्लोटिंग यानि पेट फूलने की शिकायत होने पर सेब के सिरके (apple vinegar) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर सेवन करना चाहिए।
जीरा
ब्लोटिंग की समस्या से निजात पाने के लिए जीरा (Cumin) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जीरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। साथ ही जीरा एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन करने से ब्लोटिंग की समस्या दूर होती है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।