बुखार का घरेलू उपचार: bukhar ka gharelu upchar

फोटो-helloswasthya
फोटो-helloswasthya

मौसम बदलने के साथ लोगों को बुखार आना आम परेशानी होती है, लेकिन इस समय देशभर में कोरोना वायरस की समस्या भी चल रही है इसलिए बुखार को मौसमी बीमारी समझकर लापरवाही ना बरतें। व्यक्ति के शरीर में मौजूद इंफेक्शन से लड़ने के लिए शरीर का तापमान तेजी से बढ़ जाता है जो एक नैचुरल प्रकिया है। वैसे तो बुखार आना शरीर के लिए अच्छा होता है क्योंकि इससे व्यक्ति के शरीर की इम्यूनिटी तेजी से बढ़ती है,लेकिन अगर किसी को बहुत दिनों तक बुखार रहे तो इसकी वजह से शरीर कमजोर हो सकता है। जिसकी वजह से अन्य बीमारियों का शिकार होना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: मेडिटेशन करने का सही तरीका: Meditation karne ka sahi tarika

अगर किसी को साधारण बुखार है तो वह 2 से 3 दिनों में सही हो जाता है लेकिन अगर किसी को लगातार बुखार रहे तो उसका समय पर इलाज कराना सही रहता है। बुखार से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ उपाय अपना सकते हैं।

बुखार के घरेलू उपाय

प्याज- शरीर के तापमान और दर्द को कम करने के लिए प्याज का टुकड़ा फायदेमंद होता है। प्याज को काटकर अपने पैरों के तलवों में घिसे। ऐसा करने से बहुत जल्द शरीर का तापमान कम हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: विटामिन ई किस से मिलता है: vitamin e kis se milta Hai

सिरका- वैसे तो सिरके का इस्तेमाल खाने में किया जाता है लेकिन इससे आप शरीर का तापमान भी कम कर सकते हैं। इसके लिए गुनगुने पानी में सिरका डालकर उस पानी में 10 मिनट के लिए बैठ जाएं।

किशमिश- बहुत से लोगों को खाने में किशमिश अच्छी लगती है और साथ ही ये सेहत के लिए फायदेमंद भी होती है। लेकिन आप किशमिश की मदद से बुखार का तापमान सही कर सकते हैं इसके लिए आधे कप पानी में किशमिश भिगोकर रखें फिर इस पानी में नींबू का रस मिलाकर दिन में दो बार पीएं।

ये भी पढ़ें: विटामिन सी किस से मिलता है: vitamin c kis se milta hai