चेहरे के लिए व्यायाम : Chehre Ke Liye Vyayam 

चेहरे के लिए व्यायाम (फोटो - webduniya)
चेहरे के लिए व्यायाम (फोटो - webduniya)

हर किसी को खूबसूरत और आकर्षक दिखना पसंद होता है। इसके लिए लोग कई तरह की क्रीम, ट्रीटमेंट और अन्य कई उपायों का सहारा लेते हैं। हालांकि, इन सबसे चेहरे पर चमक तो आती है, लेकिन ये चेहरे पर बढ़ते वजन के प्रभाव को कम नहीं कर सकता। ऐसे में चेहरे के लिए व्यायाम काफी मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आप ‘फेस योगा’ कर सकते हैं। योग जैसे आपके स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, वैसे ही आपके चेहरे के लिए भी लाभकारी है। जानते हैं चेहरे के लिए कौनसा योग करें।

फेस योगा के फायदे – Benefits of Face Yoga in hindi

सिम्हा मुद्रा - सिम्हा मुद्रा करने से चेहरे की सभी मांसपेशियों में कसावट लाता है और उसे टोन करता है। यह चेहरे के लिए सबसे अच्छे आसनों में से एक है।

जीभ बाधा योग - यह फेस योग जबड़े को आकार देता है और आपके चेहरे की मांसपेशियों को टोन करने में मदद करता है।

जालंधर बंध (चिन लॉक) - जालंधर बांध करने से चेहरे को आकार मिलता है और यह चेहरे व जबड़े की मांसपेशियों को टोन करता है। इस योगासन को नियमित रूप से करने से डबल चिन वाले लोगों को काफी लाभ हो सकता है।

फिश फेस - यह योग आपके चेहरे को टोन करता है और चेहरे की मांशपेशियों की कार्यप्रणाली में सुधार का काम करता है।

माउथवॉश तकनीक - माउथवॉश तकनीक गालों को टोन करने के साथ-साथ चेहरे से अतिरिक्त फैट को हटाती है। इसके साथ ही यह डबल चिन की समस्या पर भी प्रभावी असर दिखा सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।