कोलेस्ट्रॉल कम करने की एक्सरसाइज : Cholesterol Kam Karne Ke Exercise

कोलेस्ट्रॉल कम करने की एक्सरसाइज (फोटो - mom kids)
कोलेस्ट्रॉल कम करने की एक्सरसाइज (फोटो - mom kids)

एक्सरसाइज करने से न सिर्फ व्यक्ति का पूरा शरीर दुरुस्त रहता है, बल्कि प्रतिदिन एक्सरसाइज करके व्यक्ति अपना कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल में रख सकता हैं। आज के समय में लोग उच्च कोलेस्ट्रॉल से ग्रस्त हो रहे हैं। जिसके लिए डॉक्टर भी सभी को एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। कुछ आसान से एक्सरसाइज करके आप अपने उच्च कोलेस्ट्रॉल लेवल को लो कर सकते हैं। एक्सरसाइज स्वस्थ रहने का सबसे प्रभावी तरीका है। इसे अपने जीवनशैली में जरूर शामिल करना चाहिए, खासकर उन लोगों को जो मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल आदि के शिकार हैं। जानते हैं कोलेस्ट्रॉल कम करने की एक्सरसाइज।

कोलेस्ट्रॉल कम करने की एक्सरसाइज : Cholesterol Kam Karne Ke Exercise In Hindi

वॉकिंग करने से - अगर कोई अपने आपको फिट रखना चाहता है तो इसके लिए रोजाना वॉकिंग करना जरूरी है। वॉकिंग शरीर से कोलेस्ट्रॉल कम करने की सबसे आसान एक्सरसाइज भी है। खाना खाने के बाद आप थोड़ी देर चलें और टहलें। तेज गति से चलना कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कम करने में आपकी मदद कर सकता है।

साइकिलिंग करें - फिट रहने के लिए साइकिल करना अच्छा माना जाता है। साइकिल करने से व्यक्ति अपना कोलेस्ट्रॉल भी कम कर सकता है। साइकिल चलाने से हृदय रोग का खतरा भी कम होता है। नियमित रूप से साइकिल चलाने से दिल का दौरा भी कम पड़ता है।

स्विमिंग करें - स्विमिंग एक एरोबिक एक्सरसाइज है, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदेमंद होती है। स्विमिंग करने से शरीर के वजन में सुधार होता है और शरीर में वसा कम करने और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को ठीक करने में मदद मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।