Create

दाने और खुजली से छुटकारा पाने के लिए लगाएं ये देसी तेल : Dane Aur Khujli Se chutkara Pane Ke Liye Desi Tel

शरीर में दाने और खुजली से छुटकारा पाने के लिए सोने से पहले लगाएं ये देसी तेल (फोटो - sportskeeda hindi)
शरीर में दाने और खुजली से छुटकारा पाने के लिए सोने से पहले लगाएं ये देसी तेल (फोटो - sportskeeda hindi)

दाने और खुजली अक्सर लोगों को परेशान करते हैं। इसके होने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि कीड़ों के काटने और एलर्जी के कारण। इन तमाम समस्याओं के लिए अक्सर लोग दवाइयों और क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे इन समस्याओं को कम करने में मददगार हैं। जैसे कि नीम की पत्तियों का लेप, पुदीने का तेल और हल्दी चंदन। इसी तरह एक बहुत ही पुराना तेल है जिसे लगाकर दाने और खुजली को (oil for rash and itching) कम किया जा सकता है।

नारियल तेल, कपूर और लौंग से बनाएं ये खास तेल

नारियल तेल, कपूर और लौंग तीनों को मिला कर आप इस खास तेल को बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले

1 . 20 चम्मच नारियल तेल लें।

2 . अब इसमें 10 लौंग डालें।

3 . अब कपूर लें और लगभग 3 बड़े चम्मच जितना इसका पाउडर बना लें।

4 . अब इसे एक कटोरी में डाल कर गैस पर चढ़ा दें।

5 . थोड़ी ही देर में ये तेल पकने लगेगा और इसकी तेज गंध महसूस होने लगेगी।

6 . अब गैस बंद कर लें और तेल गुनगुना होने पर इसका उपयोग करें।

इस देसी तेल के फायदे

दानों को कम करता है - कई बार शरीर पर लाल दाने निकल आते हैं। जो कभी तो छोटे होते हैं तो कभी बड़े होते हैं। कई बार बैक्टीरिया के कारण भी ये दाने बढ़ रहे होते हैं। ऐसे में ये तेल बहुत ही लाभकारी हो सकता है। इसका एंटीबैक्टीरियल गुण दानों के बैक्टीरिया को मारता है और उन्हें सूखा देता है।

खुजली से निजात - नारियल तेल, कपूर और लौंग से बना ये खास तेल खुजली को कम करने में मदद करता है। इसका एंटीबैक्टीरियल और रैशेज को शांत करने वाला गुण खुजली को कम करने में मददगार है।

सूजन कम करता है - कपूर और लौंग दोनों में ही एंटीइंफ्लेमेटी गुण है जो कि सूजन कम करने में मददगार है। अगर किसी को कहीं सूजन है या फिर सूजन के कारण तेज दर्द है तो इस गुनगुने तेल से मालिश करना है सूजन और इसके दर्द को कम करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment