दांत का दर्द कोई साधारण दर्द नहीं होता है, यह एक भयंकर दर्द में से एक है। जब दांत दर्द करता है तो मुंह, सिर और गले में भी दर्द होने लगता है। दांत के दर्द से कई बार चेहरे पर सूजन आ जाती है। आमतौर पर दांतों में दर्द ज्यादा गर्म या ठंडा खाने, दांतों की सफाई ना रखने, कैल्शियम की कमी, बैक्टीरियल इनफेक्शन और दांतों की जड़ों के कमजोर होने पर होता है। दांतों में तेज दर्द होने पर लोग पेन किलर या एंटीबायोटिक दवाई खाते हैं। लेकिन आप कुछ घरेलू इलाज का सहारा भी ले सकते हैं। इस लेख में दांत दर्द के लिए घरेलू इलाज बताए गए हैं।
दांत दर्द होने पर अपनाएं यह 7 घरेलू इलाज - Dant Dard Hone Par Apnaye Yeh Gharelu Ilaaj In Hindi
1. गर्म पानी के उपयोग से (using hot water)
दांत दर्द में गर्म पानी की सिकाई करने से भी लाभ मिलता है। इसके लिए आप गर्म पानी में आधा चम्मच नमक मिला लें और इस पानी को थोड़ा-थोड़ा मुंह में रखकर दांत की सिकाई करें। इस प्रकार 10-15 मिनट सिकाई करने के बाद आपको तुरंत आराम मिलेगा।
2. ठंडी सेक की मदद लें (take a cold compress)
दांत दर्द को ठीक करने के लिए सूजन वाले एरिया की बर्फ से सिकाई करते हैं। दांत में जहां दर्द हो वहां पर आइस पैक को दबाए। आइस पैक उस एरिया को सुन्न कर देता है और दर्द को कम करता है जिससे आराम मिलता है।
3. लौंग का उपयोग (cloves)
दांत दर्द का इलाज करने में लौंग का भी उपयोग किया जाता है। लौंग बहुत ही लाभदायक होता है। दांत दर्द वाले एरिया पर लौंग को लगाया जा सकता है। लौंग के तेल को निकालकर प्रभावित जगह पर लगा सकते हैं। इससे दर्द में आराम मिलता है।
4. लहसुन (garlic)
लहसुन में नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होते हैं, जिनका इस्तेमाल दांतों के दर्द को दूर करने के लिए किया जाता है। लहसुन को पीसकर प्रभावित जगह पर लगा सकते हैं। यह दर्द से आराम देगा और सूजन को कम करने में मदद करेगा।
5. अमरूद की पत्तियां (guava leaves)
अमरूद के साथ ही अमरूद की पत्तियां भी बहुत लाभदायक होती हैं। इनमें एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। दांत दर्द में अमरूद की ताजी पत्तियां चबाने से दर्द में आराम मिलता है या आप इन पत्तियों को पानी में उबालकर ठंडा करें और इसमें नमक मिलाकर इससे कुल्ला करें। इससे भी दांत दर्द मे आराम मिलता है।
6. कच्चा प्याज (onion)
प्याज में एंटी-इन्फ्लामेटरी, एंटी-एलर्जीक, एंटी-कार्सिनोजेनिक और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह मुंह के बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं। जिस दांत में दर्द हो रहा हो उससे प्याज के टुकड़े को धीरे-धीरे चबाएं, इससे आपको आराम मिलेगा।
7. बेकिंग सोडा (Baking soda)
बेकिंग सोडा में भी एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-सेप्टिक गुण पाए जाते हैं। गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा डालकर उससे कुल्ला कर सकते हैं। इससे दांत का दर्द कम हो जाता है या आप गीली रुई में थोड़ा सा बेकिंग सोडा लगाकर इसे दर्द वाले दांत पर लगा सकते हैं। इससे भी आपको आराम मिलेगा।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।