गलत खान पान की वजह से देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इससे कई लोग परेशान हैं। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है लेकिन इसे कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज का अगर सही समय पर इलाज ना किया जाए तो यह घातक बीमारी बन सकती है। कई बार हाई डायबिटीज की वजह से मरीजों की मौत भी हो जाती है। डायबिटीज हृदय संबंधी समस्याओं, स्ट्रोक, किडनी की बीमारियों, अंधापन आदि के जोखिम को बढ़ा सकता है। डायबिटीज मरीजों को अपने खानपान का खास ख्याल रखना होता है, ताकि ब्लड शुगर लेवल संतुलित रह सके। ऐसे कई सारे मसाले और जड़ी-बूटियां है, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार है। इन्हीं में से एक है त्रिफला। त्रिफला जैसा कि नाम से ही साफ है कि यह तीन फलों से मिलकर बना है, जिसमें आंवला, हरड़ और बहेड़ा शामिल है। त्रिफला एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लामेट्री और एंटी बैक्टीरियल गुणों से युक्त एक आयुर्वेदिक औषधि है, जो पाचन तंत्र, त्वचा की समस्याओं सहित ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद कर सकता है। त्रिफला का सेवन करने से पैनक्रियाज हेल्दी रहता है, जो इंसुलिन का प्रोडक्शन बढ़ाता है। इंसुलिन शरीर में शुगर को जल्दी पचाता है, जिससे खून में शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। अगर आप त्रिफला का सेवन सही तरीके से करें तो यह आपके ब्लड शुगर लेवल को संतुलित करने में मदद कर सकता है।
त्रिफला का सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों को मिल सकते हैं कई फायदे-Triphala ka sevan karne se diabetes ke mareejon ko mil sakte hain kayi fayde in hindi
काढ़ा
रात में एक लोहे के बर्तन में एक कप पानी डालें और उसमें 1 चम्मच त्रिफला पाउडर डालकर रख दें। सुबह इस पानी में थोड़ा सा शहद मिलाकर सेवन करें। इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा।
छाछ में मिलाएं
अगर आप दोपहर में त्रिफला का सेवन करना चाहते हैं तो इसे छाछ में मिला के ले सकते हैं। इससे पाचन भी सही रहेगा।
घी के साथ खाएं
रात में त्रिफला का सेवन करना हो तो खाना खाने के बाद इसे खाएं। एक चम्मच गर्म घी में थोड़ा सा त्रिफला पाउडर मिक्स करें और खाएं। इसके बाद गर्म पानी पी लें।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
