आजकल की लाइफस्टाइल, गलत खान-पान और फिजिकल एक्टिविटी में कमी के कारण ज्यादातर लोग बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं। लेकिन बढ़ता वजन कई बीमारियों को भी जन्म देता है, इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। वजन कंट्रोल करने के लिए गुनगुने पानी का सेवन काफी लाभ पहुंचाता है। गुनगुना पानी पीने से चर्बी कम होती है, लेकिन अगर आप गुनगुने पानी में कुछ चीजों को मिलाकर पीते हैं, तो इससे वजन और तेजी से कम होता है। साथ ही पानी में इन चीजों को मिलाकर पीने से कई बीमारियां भी दूर होती है। तो आइए जानते हैं किन-किन चीजों को पानी में मिलाकर पीने से वजन कम होता है।
वजन कम करने के लिए पानी में मिलाकर पिएं ये 5 चीजें
1- वजन कम करने के लिए पानी में नींबू (Lemon) मिलाकर पीना चाहिए। क्योंकि नींबू एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर में मौजूद वसा को कम करने में मददगार साबित होता है। इसलिए अगर आप नींबू पानी का सेवन करते हैं, तो इससे वजन आसानी से कम होता है।
2- वजन कम करने के लिए शहद (Honey) का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि शहद में एंटी ओबेसिटी प्रभाव पाया जाता है, जो मोटापे को बढ़ाने से रोक सकता है। इसलिए अगर आप गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीते हैं, तो इससे वजन आसानी से कंट्रोल होता है।
3- वजन कम करने के लिए सेब के सिरके (apple vinegar) का सेवन भी फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि सेब का सिरका एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर से एक्स्ट्रा फैट को गलाकर कम करने का काम करता है। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में सेब का सिरका मिलाकर पीना चाहिए।
4- वजन कम करने के लिए हींग (Asafoetida) भी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि हींग शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए गर्म पानी में चुटकी भर हींग मिलाकर पीना चाहिए।
5- वजन कम करने के लिए जीरा पानी (Jeera water) काफी लाभकारी साबित होता है। क्योंकि जीरा पानी का सेवन शरीर से टॉक्सिक पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके लिए रात में जीरे को पानी में भिगोकर रख देना चाहिए, फिर अगले सुबह पानी को उबालकर उसका सेवन करना चाहिए।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।