शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए खाएं ये फ्रूट्स - Sharir me protein ki kami ko door karne ke liye khaye ye fruits

शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए खाएं ये फ्रूट्स
शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए खाएं ये फ्रूट्स

प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बेहद आवश्यक है, हेल्दी बॉडी और फिटनेस के लिए भी प्रोटीन बेहद अहम है। शरीर में प्रोटीन की कमी के कारण हमें कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। नाखूनों का टूटना, स्किन पर लाल चकत्ते, वजन बढ़ना, अधिक भूख लगना, बालों का झड़ना। इसके अलावा भी कई और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मांसाहारी भोजन जैसे चिन, मछली, अंडे प्रोटीन का अच्छा स्रोत होते हैं। लेकिन वेजिटेरियन लोग ये नहीं खा सकते हैं। तो ऐसे में आज हम बताएंगे ऐसे फ्रूट्स के बारे में जिसके जरिए आपकी ये समस्या दूर हो जाएगी।

शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए खाएं ये फ्रूट्स - Sharir me protein ki kami ko door karne ke liye khaye ye fruits in hindi

कीवी (Kiwi is rich in protein)

कीवी में विटामिन सी और प्रोटीन की मात्रा अधिक पाई जाती है। एक कीवी फ्रूट में करीब 2.1 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। प्रोटीन के साथ कई और पोषक तत्वों से कीवी भरपूर होती है।

एवोकाडो (Eat avocado for protein)

एवोकाडो में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाई जाती है। एक कटोरी में करीब 4 ग्राम प्रति प्रोटीन होती है। इसके साथ ही ये पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है और सेहत में काफी फायदा भी दिलाता है।

अमरूद (Guava removes the deficiency of protein)

एक कटोरी कटे हुए अमरूद में लगभग 4.2 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके साथ ही अमरूद में विटामिन सी की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

ब्लैकबेरी (Eat Blackberries for Protein)

ब्लैकबेरी फ्रूट में प्रोटीन के साथ ही एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं जो कि शरीर में हो रही परेशानियों को दूर करने में मदद करते हैं।

संतरा (Orange is rich in protein)

संतरे का जूस या फिर इसका सीधे तौर पर लोग खूब सेवन करते हैं। शरीर के लिए संतरा काफी फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। साथ ही कई और पोषक तत्व पाए जाते हैं जिसके चलते ये हमें कई रोगों से बचाने में मदद कर सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।