दही में मिलाकर खाएं ये चीजें, कई बीमारियां होती है दूर- Dahi Me Milakar Khani Chaiye Yee Chize

दही में मिलाकर खाएं ये चीजें, कई बीमारियां होती है दूर (फोटो-Sportskeeda hindi)
दही में मिलाकर खाएं ये चीजें, कई बीमारियां होती है दूर (फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के मौसम में दही (Curd) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। दही का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। क्योंकि दही पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दही में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन पाया जाता है, जो एक हेल्‍दी शरीर के लिए बहुत ही जरूरी हैं. साथ ही इसमें लैक्टोज, आयरन और फास्फोरस भी पाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं दही में अगर आप कुछ मिलाकर सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं दही में क्या-क्या मिलाकर सेवन किया जा सकता है।

दही में मिलाकर खाएं ये चीजें, कई बीमारियां होती है दूर (Dahi Me Milakar Khani Chaiye Yee Chize In Hindi)

दही और जीरा

दही में जीरा (Cumin) मिलाकर सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। दही में जीरा मिलाकर सेवन करन से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि जीरा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए दही और जीरा का सेवन करने से वजन कम होता है, साथ ही पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। इसके लिए जीरा को भुनकर उसका पाउडर बना लेना चाहिए, फिर दही में मिलाकर सेवन कर लेना चाहिए।

दही और अजवाइन

अजवाइन (Ajwain) के साथ दही का सेवन भी काफी फायदेमंद माना जाता है। दही के साथ अजवाइन का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। साथी ही अगर किसी को कब्ज की शिकायत है, तो वह भी दूर होती है।

दही और गुड़

दही में गुड़ मिलाकर सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि दही और गुड़ (Jaggery) दोनों पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसलिए अगर आप दही में गुड़ मिलाकर खाते हैं, तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है, साथ ही एसिडिटी की शिकायत भी दूर होती है।

दही और चीनी

दही में चीनी (Sugar) मिलाकर सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। क्योंकि दही और चीनी खाने से शरीर को अच्छी मात्रा में ग्लूकोज मिलता है, जिससे तुरंत एनर्जी मिलती है। साथ ही इसके सेवन से पेट ठंडा भी रहता है।

दही और काली मिर्च

दही में काली मिर्च (black pepper) मिलाकर सेवन करना पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए अगर किसी को कब्ज की शिकायत है, तो उसे दही में काली मिर्च मिलाकर ही सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से कब्ज की शिकायत से छुटकारा मिल जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।