गर्मी में लू से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये 6 फूड्स- Garmi Me Loo Se Bachne Ke Liye Diet Me Shamil Kare Ye Foods

गर्मी में लू से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स(फोटो-Sportskeeda hindi)
गर्मी में लू से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी का मौसम (Summer season) अपनी चरम पर है, ऐसे में लू (Loo) लगने का खतरा ज्यादा होता है। लू लगने की वजह से आपको सिर दर्द, बुखार, डिहाइड्रेशन, दस्त जैसी कई समस्याओं को सामना करना पड़ सकता है। इसलिए गर्मी के मौसम में लू से बचने के लिए डाइट का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि अगर आप डाइट पर ध्यान देते हैं, तो इससे आप काफी हद तक लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही गर्मी के मौसम में जितना हो सके, उतना ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करना चाहिए, क्योंकि ठंडी तासीर वाली चीजें खाने से शरीर को ठंडक पहुंचती है और शरीर की गर्मी भी दूर होती है। आइए जानते हैं गर्मी में लू से बचने के लिए कौन-कौन से चीजों का सेवन करना चाहिए।

गर्मी में लू से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये 6 फूड्स

प्याज खाएं

गर्मी के मौसम में कच्चे प्याज (Raw onion) का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि अगर आप रोजाना कच्चे प्याज का सेवन करते हैं, तो इससे आप लू की चपेट में आने से बच सकते हैं।

आम पन्ना पिएं

गर्मी के मौसम में आम पन्ना (Aam Panna) का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि आम पन्ना पीने से आप लू से बच सकते हैं, साथ ही इसका सेवन करने से पेट को ठंडक भी पहुंचती है। जिससे पेट संबंधी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

खीरा खाएं

खीरा (Cucumber) का सेवन भी आपको लू से बचाने में मददगार साबित होता है। साथ ही खीरे का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है और शरीर को ठंडक भी पहुंचती है। क्योंकि खीरे में भरपूर मात्रा में पानी मौजूद होता है।

इमली का पानी पिएं

लू से बचाव और राहत के लिए इमली (Tamarind) का सेवन लाभदायक साबित होता है। इसके लिए इमली के बीज को पीसकर उसे पानी में घोल लेना चाहिए, फिर उसको छान कर सेवन करना चाहिए। इससे लू लगने का खतरा कम होता है।

सत्तू खाएं

सत्तू (Sattu) का सेवन लू से बचाव करने में मददगार साबित होता है। साथ ही सत्तू की तासीर भी ठंडी होती है, इसलिए अगर आप सत्तू या सत्तू के शरबत का सेवन करते हैं, तो इससे आप लू की चपेट में आने से काफी हद तक बच सकते हैं। साथ ही यह शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है।

मौसमी फल खाएं

लू से बचने के लिए मौसमी फलों (seasonal fruits) का सेवन करना चाहिए, मौसमी फलों का सेवन करने से शरीर को ठंडक भी पहुंचती है, साथ ही डिहाइड्रेशन की समस्या भी नहीं होती है। इसके लिए आप तरबूज, खरबूज जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।