बच्चों के लिए 5 एक्सरसाइज- Bachhon ke liye 5 exercise

बच्चों के लिए 5 बेहतरीन एक्सरसाइज
बच्चों के लिए 5 बेहतरीन एक्सरसाइज

Exercise for Kids: बच्चों की फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान रखना बेहद ही जरूरी है। क्योंकि, ये दौर उनके शरीर के विकास का होता है। कुछ ऐसी एक्सरसाइज और योग हैं जिनकी मदद से बच्चों के विकास को मजबूती मिल सकती है। बच्चे के 5 साल होते ही नियमित रूप से व्यायाम और खेलकूद करना बेहद जरूरी होता है। इससे शारीरिक के साथ ही मानसिक विकास में तेजी आती है। बच्चों के बेहतर भविष्य, उनके शरीर के समुचित विकास के लिए हर दिन व्यायाम बेहद ही जरूरी है। बच्चों को हार्ड व्यायाम नहीं करवा सकते हैं। ऐसे में कुछ एक्सरसाइज हैं जो बच्चों के संपूर्ण विकास में लाभ पहुंचा सकते हैं।

बच्चों के लिए एक्सरसाइज

रनिंग (Running for children's physical development)

एक्सरसाइज की शुरुआत ही रनिंग से होती है। चाहे वो बच्चे हो या किसी भी उम्र के लोग। रनिंग बेहद ही सरल व्यायाम है। अगर आप अपने बच्चे को शुरुआत से ही रनिंग की आदत डाल देते हैं तो उनका शारीरिक विकास अच्छे से होता है। इससे आपके बच्चे की मांसपेशियां मजबूत होंगी और शरीर का विकास तेजी से होने में मदद मिलेगा।

पुल अप्स (Pull ups increase child's height)

पुल अप्स बच्चों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज है। इसे करने के लिए घर में ही पुल अप्स बार या फिर मंकी बार लगा कर उनकी प्रैक्टिस करवा सकते हैं। दरअसल, इसे हम लटकने वाली एक्सरसाइज कहते हैं। इससे बच्चों की शारीरिक विकास के साथ ही उनकी मांसपेशियां स्ट्रेच होती हैं और हाइट बढ़ाने के लिए ये अच्छी एक्सरसाइज है। डेली 20 से 30 पुल अप्स करने से आपके बच्चे की हाइट तेजी से बढ़ सकती है।

जंपिंग जैक्स (Jumping jacks will increase child's stamina)

बच्चों का स्टैमिना बढ़ाने और उनकी हड्डियों को मजबूत करने के लिए जंपिंग जैक्स एक्सरसाइज बेहद ही फायदेमंद है। नियमित रूप से आपको अपने बच्चे को इस एक्सरसाइज की आदत डालवानी चाहिए।

बियर क्रॉल (Benefits of Bear Crawl Exercise for kids)

बियर क्रॉल एक्सरसाइज करने के लिए हाथों और पैरों को जमीन पर रखकर जानवर की तरह चलना होता है। इस एक्सरसाइज के करने से आपके बच्चों की फुल बॉडी का वर्कआउट हो जाता है। ऐसे में नियमित रूप इस एक्सरसाइज को करना चाहिए। इसके साथ ही ये हाथों और पैरों की स्ट्रेंथ बढ़ाने और शरीर को लचीला बनाए रखने में मदद करती है।

योग (Yoga for physical and mental development of children)

बच्चे का शारीरिक और मानसिक दोनों का ही विकास सही ढंग से करवाना चाहते हैं तो इसके लिए योग को उनके नियमित जीवन का हिस्सा बना दे। इससे बच्चे की शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी बनी रहेगी। कुछ योग हैं जैसे- चाइल्ड पोज, बेबी पोज और कोबरा पोज जैसे योग को कराने से काफी लाभ मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।