किडनी के लिए एक्सरसाइज : Exercise for kidney

किडनी के लिए एक्सरसाइज  (फोटो - sportskeeda hindi)
किडनी के लिए एक्सरसाइज (फोटो - sportskeeda hindi)

किडनी (kidney) शरीर का वो अंग है जो कि शरीर के भीतरी अंगों की सफाई करता है। किडनी से जुड़ी गड़बड़ियों के कारण आपकी भूख, आपकी पाचन क्रिया और यहां तक की शरीर का ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर भी प्रभावित होने लगता है। ऐसे में जरूरी ये है कि आप किडनी की सेहत का खास ख्याल रखें और इसे डैमेज होने से बचाएं। किडनी को स्वस्थ रखने में कुछ एक्सरसाइज (Is exercise good for kidney patient) आपकी मदद कर सकते हैं। एक्सरसाइज करने से शरीर की गति तेज होती है और साथ ही इससे किडनी के फिल्टर करने का प्रोसेस भी तेज हो जाता है। जानते हैं किडनी एक्सरसाइज के फायदे हैं।

किडनी के लिए एक्सरसाइज - Exercise for kidney patients in hindi

ब्रिस्क वॉकिंग - ब्रिस्क वॉकिंग एक्सरसाइज (Exercise) किडनी से जुड़े रोगों को कम करने में आसानी से मदद करती है। ब्रिस्क वॉकिंग करने से शरीर एक ही गति से चलता है और तेज चलता है। इससे शरीर के सारे फ्लूइड्स तेजी से अंगों तक पहुंचते हैं, उनका इस्तेमाल होता है।

साइकिलिंग - साइकिलिंग करते समय शरीर और तमाम अंग एक तेज गति से काम कर रहे होते हैं। इस दौरान दिल की धड़कन भी तेज गति से काम करती है। इससे किडनी की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। यह किडनी को हेल्दी रखने में मददगार है।

स्विमिंग - स्विमिंग किडनी को स्वस्थ रखने में बहुत मददगार है। स्विमिंग शरीर की सहनशक्ति, मांसपेशियों की ताकत और कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस बढ़ाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।