गाजर खाने से शरीर को होने वाले 10 बड़े फायदे

Enter caption

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बाजार में गाजर भी आना शूरू हो जाती हैं। मूली की तरह गाजर भी जमीन के अन्दर पैदा होती है। गाजर हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होती है। इसका नियमित सेवन करने पर कई प्रकार की गंभीर बीमारियां दूर हो जाती हैं। गाजर में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के और विटामिन बी8 के अलावा पैंटोथेनिक एसिड, फोलेट, पोटेशियम, फाइबर, बीटा कैरोटीन, लौह तत्व, तांबा और मैंगनीज जैसे महत्वपूर्ण खनिज पाएं जाते हैं।

गाजर का सेवन करने पर शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। दांत और आंखे उम्रभर स्वस्थ रहते हैं। छोटे बच्चों को गाजर का जूस पिलाने से उनके दांत आसानी से निकलते हैं और दूध भी ठीक तरह से पच जाता है। बवासीर, टीबी, पित्त जैसे रोगों को दूर करने में गाजर बहुत ही लाभदायक सिद्ध होती हैं।

गाजर का सेवन सब्जी, जूस, सलाद, हलवा आदि के रूप में भी किया जा सकता हैं।

आज हम आपको बताएंगे गाजर खाने से होने वाले फायदों के बारे में।

1. दिल के लिए

गाजर का सेवन करना दिल के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें बीटा-कैरोटीन, अल्फा-कैरोटीन और लुटेइन नामक तत्व पाए जाते हैं, जो काफी अच्छे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं ये बेड कोलेस्ट्रॉल को दूर करते हैं और दिल का दौरा पड़ने के खतरे को कम करते हैं। इसलिए हार्ट पेशेन्ट को हमेशा गाजर का सेवन करना चाहिए।

2. ब्लड प्रेशर के लिए

ब्लड प्रेशर के रोगियों को नियमित गाजर या इसके जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पोटेशियम होता हैं जो रक्त वाहिकाओं और धमनियों को शिथिल कर रक्त-प्रवाह और रक्त संचारण को बढ़ाता है जिससे हृदय पर कम दबाव पड़ता हैं।

जब भी ब्लड-प्रेशर बढ़ने लगे तो फटाफट एक से दो गाजर का सेवन करलें। या गाजर के रस में शहद मिलाकर पीे लें इससे उच्च रक्तचाप यानी (हाई ब्लड प्रेशर) शीघ्र ही कम होने लगेगा। इसके अलावा गाजर के रस में पालक का रस मिलाकर पीने से भी निम्न रक्तचाप में लाभ होता है। एक कप गाजर के रस में आधा कप पालक का रस मिलाकर प्रतिदिन पीने से निम्न रक्तचाप यानी (लो ब्लड प्रेशर) की शिकायत दूर होती है।

3. आंखों के लिए

गाजर में विटामिन ए की भरपूर मात्रा होती है, इसके अलावा इसमें बीटा कैरोटीन नामक तत्व भी पाया जाता हैं जो आंखों को हर बीमारी से बचाता हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए गाजर अत्यंत लाभकारी होती हैं। गाजर के रस के साथ टमाटर रस मिलाकर पीने से रक्त की अशुद्धि, आंखों का चश्मा, और मोतियाबिंद जैसे रोग शीघ्र ही दूर हो जाते हैं।

4. डायबिटीज के लिए

गाजर में भले ही उच्च मात्रा में शुगर हैं लेकिन यह डायबिटीज के रोगियों के स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करती हैं। क्योंकि गाजर का ग्लाइसेमिक लोड बहुत कम होता है। इसके अलावा इसमें केरोटेनॉयड्स होता हैं जो रक्त में शर्करा के स्तर को नियंत्रित करता हैं। डायबिटीज के रोगी गाजर के रस में पालक का रस मिलाकर पी सकते हैं। यह डायबिटीज के प्रभाव को काफी हद तक कम कर देता हैं।

5. कब्ज के लिए

गाजर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता हैं जो पाचनतंत्र को बेहतर बनाता हैं और कब्ज की समस्या को दूर करती हैं। गाजर का सलाद के रूप में सेवन करने पर पाचनक्रिया ठीक रहती हैं और भोजन आसानी से पचता हैं।

6. त्वचा के लिए

गाजर में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद साबित होते हैं। गाजर सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाव करती है। इसके अलावा गाजर का रस निकालकर त्वचा पर लगाने से त्वचा का निखार बढ़ता हैं। प्रतिदिन गाजर का जूस या गाजर का सलाद के रूप में सेवन करने पर त्वचा के रोगों से जल्द ही छुटकारा मिलता हैं।

7. खून की कमी

प्रतिदिन गाजर के रस में टमाटर का रस मिलाकर पीने से शरीर में खून की कमी शीघ्र ही दूर हो जाती हैं। यह हीमोग्लोबिन को बढ़ाती हैं और रक्त की अशुद्धियों को दूर करती हैं।

8. गुर्दे की पथरी

गाजर के रस में चुकंदर का रस मिलाकर पीने से गुर्दे की पथरी दूर होती हैं। गाजर और चुकंदर में पाए जाने वाले तत्व पथरी को काटकर बाहर निकाल देते हैं और गुर्दे की अच्छी तरह सफाई कर देते हैं।

9. दांतों के लिए

गाजर का सलाद के रूप में सेवन करने पर दांतों की चमक और मजबूती बढ़ती हैं। यह दांतो का पीलापन दूर करती हैं। साथ ही इसमें पाए जाने वाले विटामिन और मिनरल्स दांतो के इनेमल और मसूड़ो को मजबूत बनाते हैं।

10. वजन कंट्रोल करने के लिए

नियमित गाजर का सेवन करने पर बढ़ा हुआ वजन कम होनेे लगता हैं। इसमें पाए जाने वाले बीटा कैरोटिन मेटाबॉलिज्म को संचालित करता हैं और विटामिन सी कोलोजन के उत्पादन को बढ़ाता हैं जिससे त्वचा पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं। यह लम्बी उम्र तक त्वचा और शरीर को स्वस्थ बनाए रखती हैं।