घी खाने के फायदे : Ghee Khane Ke Fayde

फोटो- 1 mg
फोटो- 1 mg

हम अक्सर अपने खाने में घी का इस्तेमाल करते हैं, इससे खाने का स्वाद बढ़ जाता है। बता दें घी खाने से साथ-साथ सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। आयुर्वेद में घी को दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं जैसे ओमेगा-3, ओमेगा-9 फैटी एसिड और विटामिन ए, के, इ आदि. ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। आइए जानें घी के फायदे।

घी खाने के फायदे -

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए - घी में विटामिन-ए, सी और ब्यूटीरिक एसिड पाया जाता है। जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। घी को डाइट में शामिल करने से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है।

कब्ज की समस्या के लिए - घी में ब्यूटीरिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है। वहीं इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। घी का सेवन करने से पेट दर्द की समस्या से राहत मिलती है।

हड्डियों के लिए – घी में विटामिन K 2 होता है। ये शरीर में कैल्शियम पहुंचाने का काम करता है। इसलिए इसके सेवन से हड्डियां मजबूत रहती है। इसलिए हर किसी को घी का सेवन करना जरूरी होता है।

कमजोरी के लिए – हर दिन एक गिलास दूध के साथ एक चम्मच गाय का घी मिलाकर पीने से शरीर में ताकत आती है औऱ कमजोरी दूर होती है। जिन लोगों का वजन कम हैं उनके लिए घी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इससे हाथ-पैर का दर्द दूर होता है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।