गिलोय तुलसी के फायदे: giloy tulsi ke fayde

फोटो- indiatv
फोटो- indiatv

गिलोय और तुलसी दोनों ही व्यक्ति के शरीर के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। गिलोय को इम्यूनिटी बढ़ाने, पैरों में जलन होने पर, पीलिया होने पर, एनीमिया में इस्तेमाल किया जाता है। वहीं तुलसी से खांसी, जुकाम, कब्ज बुखार, पेट की समस्या को दूर करने के लिए उपयोग किया जाता है। हाल ही में कोरोना वायरस की वजह से इन दोनों का उपयोग बढ़ गया है। क्योंकि इनके सेवन से शरीर की इम्युनिटी यानी रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। जानिए गिलोय और तुलसी के क्या लाभ होते हैं।

ये भी पढ़ें: वायरल बुखार का रामबाण इलाज: viral bukhar ka ramban ilaj

गिलोय के फायदे-

इम्युनिटी के लिए- गिलोय का इस्तेमाल वायरल या बैक्टीरियल इंफेक्शन में बहुत लाभकारी होता है। रोगों से लड़ने के लिए इसका इस्तेमाल फायदेमंद होता है। तुलसी के पत्तों के साथ गिलोय के डंठल को पानी के साथ किसी बर्तन में गर्म कर लें। ऐसा करने से सर्दी-खांसी में आराम मिलता है।

पीलिया में फायदेमंद- गिलोय के पत्तों का रस पीलिया के रोग में पीना बहुत लाभकारी होता है। इसके सेवन से पीलिया में होने वाले बुखार और दर्द से भी आराम मिलता है।

ये भी पढ़ें: घबराहट का रामबाण इलाज: Ghabrahat ka ramban ilaj

तुलसी के फायदे-

दस्त होने पर- अगर कोई दस्त की समस्या से परेशान हैं तो उसे तुलसी के पत्तों में जीरा मिलाकर खाना चाहिए। ऐसा दिन में तीन से चार बार करना है।

सांस की दुर्गंध दूर करें- जिन लोगों के मुंह से दुर्गंध आती है उन्हें रोजाना तुलसी के पत्तों को चबाना चाहिए। इसके सेवन से कोई साइडइफेक्ट भी नहीं होगा।

त्वचा के लिए- तुलसी के सेवन से त्वचा पर होने वाले कील मुहांसे खत्म हो सकते हैं औऱ चेहरा चमक जाता है। हर रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करना चाहिए

ये भी पढ़ें: गैस का रामबाण इलाज: gas ka ramban ilaj