आजकल वजन घटाने के लिए ज्यादातर लोग ग्रीन टी (Green Tea) का सेवन करते हैं, ग्रीन टी का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ग्रीन टी को हेल्दी ड्रिंक में से एक माना जाता है। ग्रीन टी का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि ग्रीन टी एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है, लेकिन कई लोग वजन कम करने के लिए सुबह खाली पेट ग्रीन टी का सेवन कर लेते हैं, लेकिन क्या ग्रीन टी का सुबह खाली पेट सेवन सेहत को फायदा पहुंचाता है? जी नहीं, ग्रीन टी का सुबह खाली पेट सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। तो आइए जानते हैं फिर ग्रीन टी पीने का सही समय क्या है और इसको पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
ग्रीन टी पीने का सही समय, जानें 5 फायदे- Green Tea Pine Ka Sahi Samay, Jane Fayde In Hindi
ग्रीन टी पीने का सही समय
ग्रीन-टी पीने का सबसे सही समय सुबह के नाश्ता या शाम के नाश्ता के आंधे से एक घंटे बाद का होता है। या फिर आप दोपहर के लंच के एक घंटे बाद भी ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं, लेकिन ग्रीन टी का सेवन सुबह खाली पेट या रात में सोने से पहले नहीं करना चाहिए। क्योंकि रात में पीने से अनिद्रा की शिकायत हो सकती है।
ग्रीन टी पीने के फायदे
1- कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए ग्रीन टी का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि ग्रीन टी में पॉलिफिनॉल्स पाया जाता है। जो कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकने में मददगार साबित होता है।
2- बढ़ता वजन (Weight) हार्ट और डायबिटीज जैसी बीमारी को जन्म दे सकता है, इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। वजन को कंट्रोल करने के लिए ग्रीन टी का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वजन कंट्रोल होता है।
3- शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए ग्रीन टी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ग्रीन टी एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है।
4- ग्रीन टी का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो झुर्रियों जैसी समस्या को दूर करने में मददगार साबित होता है।
5- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए ग्रीन टी का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।