जिम जाएंगे तो लंबी उम्र तक रहेंगे शारीरिक और मानसिक रूप से फिट, जानें जिमिंग के फायदे : Gyming Ke Fayde 

 जिमिंग बेनिफिट   (फोटो - sportskeeda hindi)
जिमिंग बेनिफिट (फोटो - sportskeeda hindi)

व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए एक्सरसाइज exercise, वर्कआउट, मेडिटेशन करना बेहद जरूरी होता है। इससे आप लंबी उम्र तक हेल्दी रह सकते हैं। एक्सरसाइज करने से व्यक्ति कई रोगों से बच सकता है। ऐसे में बेशक एक्टिव रहने के लिए आप एक्सरसाइज कहीं भी करें लाभ होगा, लेकिन जिम में जाकर वर्कआउट करने के फायदे कुछ अधिक होते हैं। जानते हैं जिम जाने के सेहत लाभ क्या-क्या हैं.....

जिम जाएंगे तो लंबी उम्र तक रहेंगे शारीरिक और मानसिक रूप से फिट, जानें जिमिंग के फायदे - Gyming Ke Fayde In Hindi

1 . यदि वयस्क लोग हफ्ते के पांच दिन लगभग 30 मिनट तक जिम में एक्सरसाइज करते हैं, तो उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से कई फायदे हो सकते हैं।

2 . अगर आप जिम में 30 मिनट एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे हार्ट डिजीज और हार्ट स्ट्रोक के होने का खतरा कम हो जाता है। इससे हार्ट स्ट्रॉन्ग होता है, ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है।

3 . अगर आप जिम में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और एरोबिक एक्सरसाइज करते हैं। तो इससे शरीर की मांसपेशियां, लिगामेंट्स, ज्वाइंट्स प्रॉपर शेप में रहते हैं, जिससे शरीर मजबूत और लचीला रहता है।

4 . अगर कोई व्यक्ति जब घर पर एक्सरसाइज करते हैं, तो कई बार मिस हो जाता है। लेकिन, जिम में आप रेगुलर जाते हैं। आप एक रुटीन में बंधे होते हैं। इससे वजन भी जल्दी कम होता है।

5 . आप खुद को जितना एक्टिव रखेंगे, आपको रात में नींद भी उतनी ही अच्छी आएगी। सुबह फ्रेश मूड से उठेंगे।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।