बीमारियों से बचने के लिए मानसून में बदलें अपना लाइफस्टाइल : Bimariyon Se Bachne Ke Liye Monsoon Me Badle Apna Lifestyle

मानसून में बदलें अपना लाइफस्टाइल (फोटो - sportskeeda hindi)
मानसून में बदलें अपना लाइफस्टाइल (फोटो - sportskeeda hindi)

मानसून के मौसम (Monsoon Season) का हर किसी बेसब्री से इंतजार होता है। आखिर ये इंतजार हो भी क्यों न, ये मौसम हर किसी को गर्मी से राहत दिलाने वाला मानसून का मौसम है ही कुछ ऐसा। मानसून का मौसम लोगों के लिए जितना उत्साह से भरा होता है, उतना ही परेशानी वाला भी है। इस मौसम में लोगों को हेल्दी और आइडियल डाइट को फ़ॉलो करना समझदारी माना जाता है। क्योंकि बारिश के इस मौसम में कई लोगों को स्वास्थ्य और शारीरिक संबंधित समस्याएं होने लगती हैं, जिसकी वजह हाइजिन रूटीन को मेंटेन न कर पाना है। अब ऐसे में अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करना सबसे ज्यादा जरूरी है, ताकि बारिश के मौसम में हाइजिन (Hygiene) को मेंटेन रखा जा सके। जानते हैं मानसून के मौसम में कैसे अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करें। healthy-lifestyle-tips-for-the-monsoon-season-in-hindi

मानसून में कैसा हो लाइफस्टाइल - (Lifestyle Tips For Healthy Monsoon)

1 . व्यक्ति को दिन के समय सोने से बचना चाहिए।

2 . अगर आप अपना डाइजेशन दुरुस्त रखना चाहते हैं तो ज्यादा सोने से पहरेज करें।

3 . दोपहर के समय ज्यादा मेहनत करने और धुप में निकलने से बचें।

4 . अपने घर में और घर के आस-पास पानी जमा होने न दें।

5 . अपने शरीर के तापमान को संतुलित रखने की कोशिश करें।

6 . इस मौसम में गीले बालों और नम कपड़ों से बचाव करें।

7 . बारिश के पानी में भीगने से बचें।

आप अपने बदलते मौसम के अनुसार अपनी लाइफस्टाइल (lifestyle) में बदलाव करना बेहद जरूरी होता है। खासकर बारिश (Rain) के मौसम में ये बदलाव शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से बचने में मदद कर सकते हैं। वहीं बारिश के मौसम में व्यक्ति को स्किन में इन्फेक्शन और एलर्जी होना आम है, इस मौसम में बदली हुई लाइफस्टाइल इससे भी बचाव कर सकती है।

.अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।