भारतीय रसोई में कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जो खाने में स्वाद को दो गुना बढ़ा देते हैं। उन्हीं में से एक मसाला हींग (Hing) है। हींग खाने में स्वाद और सुगंध दोनों को बढ़ाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं हींग औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन स्वास्थ्य के लिहाज से भी काफी फायदेमंद साबित होता है। हींग का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। साथ ही आपने अक्सर सुना भी होगा कि छोटे बच्चों का जब पेट दर्द होता है, तो उनके नाभि पर हींग लगाते हैं, जिससे पेट दर्द ठीक हो जाता है। क्योंकि हींग में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, एंटीबायोटिक, एंटीफंगल गुण पाये जाते हैं। साथ ही इसमें फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, आयरन, नियासिन, कैल्शियम, कैरोटीन, फॉस्फोरस, राइबोफ्लेविन जैसे तत्व भी मौजूद होते हैं। लेकिन हींग के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं हींग के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।
हींग के उपयोग, फायदे और नुकसान (Hing Ke Upyog, Fayde Aur Nuksan In Hindi)
हींग के उपयोग
- सब्जी बनाते समय हींग का उपयोग किया जाता है।
- तड़का लगाने के लिए हींग का इस्तेमाल किया जाता है।
- हींग का पानी बना कर सेवन किया जा सकता है।
- हींग का लेप बनाकर नाभि पर लगाने के लिए उपयोग किया जाता है।
- हींग को गुड़ के साथ मिलाकर खाया जा सकता है।
- हींग में शहद मिलाकर सेवन किया जा सकता है।
- हींग में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है, इससे पिंपल्स की समस्या दूर होती है।
हींग के फायदे
- हींग का सेवन रक्तचाप (Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हींग में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में मददगार साबित होते हैं।
- हींग का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हींग का सेवन करने से हानिकारक टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही अपच और कब्ज की शिकायत दूर होती है।
- हींग का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हींग में एंटीडायबिटीक गुण पाये जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मददगार साबित होते हैं।
- हींग का सेवन महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हींग का सेवन करने से मासिक धर्म के समय होने वाली कठिनाइयां दूर होती है। साथ ही कमर और पेट के निचले हिस्से में होने वाले दर्द से छुटकारा मिलता है।
- हींग का सेवन दर्द को कम करने में मददगार साबित होते हैं। क्योंकि हींग में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो सिर दर्द और जोड़ों के दर्द को कम करता है।
- अगर किसी को दांत दर्द की शिकायत है, तो उसे दांतों पर हींग लगाना चाहिए। क्योंकि हींग लगाने से दांत दर्द की समस्या से छुटकारा मिलता है।
- हींग का सेवन करने से कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी का खतरा कम होता है। क्योंकि हींग में एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जो कैंसर के खतरे को कम करता है।
हींग के नुकसान
- हींग का अधिक मात्रा में सेवन करने से दस्त की शिकायत हो सकती है।
- जिन लोगों का लो ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure) की शिकायत होती है, उनको अधिक मात्रा में हींग का सेवन नहीं करना चाहिए।
- गर्भवती महिलाओं को अधिक मात्रा में हींग का सेवन नहीं करना चाहिए।
- हींग से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
