शुगर का घरेलू उपचार: Sugar Ka Gharelu Upchaar

फोटो: Lybrate
फोटो: Lybrate

शुगर (Diabetes) एक खतरनाक बीमारी है। जी हाँ, किसी शुगर के मरीज से पूछें कि उसका क्या हाल होता है और वो किस तरह से अपने जीवन को आगे बढ़ा पाता है। एक तरफ चीजों को ना खाने की पाबंदी के साथ साथ शुगर के मरीज को अपने जीवन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

पेट, आंत, किडनी एवं अन्य अंगों के साथ साथ एक शुगर के मरीज को अपने पूरे जीवन और उसकी क्रिया को बदल देना पड़ता है। ये पढ़ने में जितना आसान लग रहा है करने में ये उतना ही मुश्किल है। इसको ध्यान में रखते हुए आइए एक नजर ड़ालते हैं उन चीजों पर जिनसे आप शुगर का घर पर इलाज कर सकते हैं (इसका ये अर्थ नहीं है कि आप डॉक्टर के पास ना जाएं और उपचार ना कराएं)।

शुगर का घरेलू उपचार: Sugar Ka Gharelu Upchaar

करेले से होता है शुगर का इलाज : Bitter Gourd Helps Cure Diabetes in Hindi

आपने हिंदी में एक कहावत सुनी होगी, 'एक तो करेला ऊपर से नीमचढ़ा।' ये उस स्थिति में इस्तेमाल किया जाता है जब किसी के बारे में आपको कुछ गलत पता हो और उसकी कोई और बुरी आदत भी पता चल जाए। डायबिटीज पर ये फिट बैठती है क्योंकि शुगर खुद तो परेशान करता ही है लेकिन साथ में अन्य अंगों को भी नुकसान पहुंचाता है। करेले का इस्तेमाल करके आप इस परेशानी को दूर रख सकते हैं। अगर हो सके तो इसका जूस सुबह खाली पेट पिएं।

मेथी: Fenugreek Seeds Help Cure Diabetes in Hindi

मेथी की तासीर गर्म होती है तो इसे सीधे ही ना खाएं। आप चाहे कितने भी फिट हों, पर ये आपको अनफिट बना सकती है। इसलिए इसको रात भर पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इससे इसकी गर्म तासीर भी काफी कमजोर हो जाती है और आपके शरीर में डायबिटीज का स्तर कम हो जाता है।

एलोवेरा: Aloe Vera Helps Cure Diabetes in Hindi

एलोवेरा में कई प्रकार की बीमारियों को ठीक करने का हुनर है लेकिन अगर आप इसे सिर्फ शुगर को ठीक करने के लिए भी इस्तेमाल करना चाहते हैं तो वो भी बुरा नहीं है। इसके लिए आपको एलोवेरा के पत्तों को रातभर 1 गिलास में भिगो कर रख देना है और सुबह उसी पानी का सेवन कर लेना है।

आम: Mango Helps Cure Diabetes in Hindi

आम तो गर्मियों में हर जगह पाया जाता है और वो तो फलों का राजा होता है। ऐसे में अगर आप आम को नहीं, बल्कि उसकी 10-12 पत्तियों को पानी में भिगोकर रख दें और फिर इस पानी को सुबह खाली पेट पी लें। आप चाहें तो इसके पत्तों को सुखाकर उसे पीस लें और फिर उसका सेवन दिन में दो बार करें।

तुलसी: Holy Basil Leaves Cure Diabetes in Hindi

तुलसी में एंटी ऑक्सीडेंट (Anti Oxidant) होते हैं और ये आपके पैनक्रियेटिक बीटा सेल्स को इंसुलिन के प्रति बेहतर बनाते हैं। इससे आपको काफी लाभ होगा और अगर आप इसका सेवन खाली पेट करते हैं या फिर इसके रस को सुबह पीते हैं तो आपको उस स्थिति में भी शुगर को दूर करने में मदद मिलेगी।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Amit Shukla