अम्लपित्त का घरेलू उपचार: Amlpitt Ka Gharelu Upchaar 

पेट में अम्ल होते हैं लेकिन इनके कारण अगर शरीर को नुकसान हो रहा है तो आपको कुछ बदलाव करने चाहिए (फोटो: Patrika)
पेट में अम्ल होते हैं लेकिन इनके कारण अगर शरीर को नुकसान हो रहा है तो आपको कुछ बदलाव करने चाहिए (फोटो: Patrika)

पेट में अम्ल का होना जरूरी है। अगर आप इस बात को पढ़कर चौंक गए हैं तो आपको बताते चलें कि आपके पेट में अम्ल का होना इसलिए जरूरी है क्योंकि जो खाना आप खाते हैं उसपर इस अम्ल के माध्यम से काम किया जाता है। इससे अम्ल को अपने काम के लिए होना जरूरी है लेकिन क्या हो अगर इसकी मात्रा बढ़ जाए?

बढ़ी हुई मात्रा तो हमेशा ही नुकसानदेह होती है। अति किसी भी चीज की हो, वो खराब होती है और ये बात पेट में मौजूद अम्ल पर भी लागू होती है। पेट में अम्ल की बढ़ी मात्रा आपके शरीर में कई प्रकार के रिएक्शन पैदा कर सकती है। इससे आपको काफी बुरी तरह से नुकसान हो सकता है।

ऐसा नहीं है कि इसको ठीक नहीं किया जा सकता है लेकिन बड़ा सवाल ये है कि ऐसा कौन करेगा? लोगों को अपनी सेहत को ठीक करना भी एक मुश्किल भरा काम लगता है। इस अम्ल को बढ़ने ना दें वरना ये आपके मुँह और पेट के साथ साथ आँतों और लिवर को नुकसान पहुँचा सकता है। आइए इससे बचने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में आपको बताते हैं।

अम्लपित्त का घरेलू उपचार: Amlpitt Ka Gharelu Upchaar

2–3 गिलास ठंडा पानी पिएं: Drink 2-3 glass of cold or normal temperature water

पानी तो सेहत के लिए अच्छा है लेकिन क्या हो अगर आप उसे सही मात्रा में ना पी रहे हों। जी हाँ, पानी को पीना बेहद जरूरी है लेकिन कुछ लोग पूरे दिनभर में पानी नहीं पीते हैं। पानी को पीने का सबसे अच्छा समय सुबह होता है। अगर आप उठते ही 2–3 गिलास ठंडा पानी पिएं तो आपको काफी लाभ होगा।

जंकफूड ना खाएं: Don't eat junk food

चाउमीन हो या मोमोस, स्प्रिंग रोल हो या कुछ और, ये सभी आपके लिए सही नहीं हैं। इसके बावजूद लोग इनका सेवन करते हैं और उसके कारण उनके शरीर को खासा नुकसान होता है। अपने शरीर में अम्लपित्त की समस्या के उभरने से पहले ये कदम उठा लें। इससे आपको काफी लाभ होगा।

चाय कॉफी कम या खत्म कर दें: Stop drinking tea and coffee

चाय हो या कॉफी, दोनों ही आपके शरीर के लिए कोई खास जरूरी नहीं हैं। आपने खुद को ये विश्वास दिला रखा है कि इनके बिना आपके जीवन में परेशानी हो सकती है जो सही नहीं है। इसलिए अगर आप अम्लपित्त से जुड़ी दिक्कत नहीं चाहते हैं तो आज ही इन दोनों का सेवन कम या बंद कर दें।

खाने को कम लेकिन संयमित खाएं: Eat less yet calculated food

पेट में कोई दिक्कत खाने से जुड़ी हो सकती है। इसलिए अगर आप खुद को परेशानी से बचाना चाहते हैं तो एक साथ बहुत सारा खाना ना खाएं। इससे आपको शरीर में अम्ल देखने को मिलेगा जो ठीक नहीं है। पेट के लिए जरूरी है कि वो आपके खाए खाने पर काम कर सके और वो तब आराम से हो सकता है जब आपने कम लेकिन संयमित खाना खाया हो।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Amit Shukla
Be the first one to comment