इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए करें इन 4 स्मूदी का सेवन - Immunity Badhane Ke Liye Kare In Smoothie Ka Sevan 

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए करें इन स्मूदी का सेवन
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए करें इन स्मूदी का सेवन

आजकल के समय में लोग अपनी इम्यूनिटी पर बहुत ज्यादा ध्यान देने लगे हैं। अच्छी सेहत के लिए लोग एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन क्या सिर्फ एक्सरसाइज के द्वारा आप अपनी इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं। इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए आपको अच्छे खाने और पीने की जरूरत होती है। जी हां, अगर आप एक्सरसाइज के साथ ही सही तरीके से खाने का सेवन करेंगे तो आपकी इम्यूनिटी बहुत जल्दी बढ़ेगी। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप घर पर ही स्मूदी बनाकर उसका सेवन कर सकते हैं। लेकिन कौन सी ऐसी स्मूदी है जो आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में आपकी मदद करेगी आइए जानते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए करें इन स्मूदी का सेवन - Immunity Badhane Ke Liye Kare In Smoothie Ka Sevan

पालक की स्मूदी (Spinach Smoothie) - हरी सब्जियों में शरीर को ताकत देने की बहुत शक्ति होती है। इसके लिए आपको पालक की स्मूदी का सेवन करना चाहिए। पालक में आयरन होने की वजह से ये खून की कमी को दूर करता है जिससे शरीर में खून बनने में मदद मिलती है और हमारी इम्यूनिटी भी बढ़ती है। स्मूदी बनाने के लिए - पालक के पत्तों को मिक्सी में पीसे साथ ही इसमें थोड़ा सा अदरक भी डालें। फिर इस स्मूदी में काला नमक डालकर इसका सेवन करें। इससे कुछ ही हफ्तों इम्यूनिटी बढ़ने लगेगी।

फलों की स्मूदी (Fruit smoothie) - फल हमारी सेहत के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होते हैं। फलों की स्मूदी से बहुत जल्दी शरीर में इम्यूनिटी बनती है। इसलिए आप फलों की स्मूदी बनाकर सेवन करें। स्मूदी बनाने के लिए चाहिए - अपनी पसंद के कोई से भी फल, सभी फलों को मिक्सी में डालें और स्मूदी जैसा तैयार कर लें, इसमें आप शहद भी डाल सकते हैं। इसके बाद आप इसका रोजाना सेवन करें। कुछ ही दिनों में आप बहुत अच्छा महसूस करने लगेंगे।

चुकंदर और लौकी की स्मूदी (Beetroot and Gourd Smoothie) - चुकंदर गुणों से भरपूर होता है। इसमें फाइबर और आयरन की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है। साथ ही लौकी में भी भरपूर फाइबर होता है जो शरीर में ताकत लाने के साथ ही साथ वजन को सही रखने में भी मदद करती है। अगर इन दोनों को मिलाकर इसका सेवन किया जाए, तो इम्यूनिटी बढ़ाने में बहुत मदद मिल सकती है। यही नहीं इससे शरीर में हुई खून की कमी को भी पूरा किया जा सकता है।

गाजर, टमाटर से बनी स्मूदी (Carrot Tomato Smoothie) - इम्यूनिटी को जल्द बढ़ाने के लिए आप गाजर और टमाटर से बनी स्मूदी का सेवन भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस गाजर और टमाटर को मिक्सर में बराबर मात्रा में साथ पीसकर उसमें काला नमक डालकर उसका सेवन करना होगा। इसके सेवन से बहुत जल्दी इम्यूनिटी बढ़ती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।