जानिए क्या है फल खाने का सही तरीका-Janiye Kya Hai Fal Khane Ka Sahi Tarika

जानिए क्या है फल खाने का सही तरीका(फोटो-Sportskeeda hindi)
जानिए क्या है फल खाने का सही तरीका(फोटो-Sportskeeda hindi)

फलों (Fruits) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि फलों में वो सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। फलों का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। शरीर में एनर्जी बनी रहती है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। लेकिन किसी भी चीज को खाने या पीने का सही तरीका और सही समय होता है, अगर आप सही तरीके से उसका सेवन नहीं करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य को फायदे की जगह नुकसान पहुंच सकता है, ऐसा ही फल के साथ भी है। फलों को खाने का भी एक सही तरीका होता है, अगर आप फल का सेवन सही तरीके से नहीं करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं फल खाने का सही तरीका क्या है।

जानिए क्या है फल खाने का सही तरीका- Janiye Kya Hai Fal Khane Ka Sahi Tarika In Hindi

फलों का सेवन करने के बाद कम से कम 45 मिनट से लेकर एक घंटे तक किसी भी तरह के हेवी फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही कोशिश करना चाहिए कि जब भी आप फलों का सेवन करें, तो आप खाली पेट ही करें, क्योंकि अगर आप खाली पेट फल खाते हैं, तो यह आसानी से पच जाता है और सभी पोषक तत्व आसानी से अवशोषित हो जाते हैं।

बता दें कि फलों का सेवन हमेशा चबाकर करना चाहिए। साथ ही फलों को काटकर खाने से बेहतर है कि उन्हें साबुत ही खाएं। क्योंकि साबूत फल खाने से आप उनके रेशों को भी खाते हैं, जो पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मददगार साबित होते हैं।

रात में न करें फलों का सेवन

फलों का सेवन सुबह के ब्रेकफास्ट के बाद करना फायदेमंद साबित हो सकता है। बता दें कि फलों का सेवन भूलकर भी रात में नहीं करना चाहिए, क्योंकि रात में फलों का सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

फल खाने के फायदे

1- जंक फूड का सेवन करने से वजन (Weight) तेजी से बढ़ता है, लेकिन अगर आप जंक फूड की बजाए फलों का सेवन करते हैं, तो इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। क्योंकि सेब, नाशपाती और पपीता जैसे कई फलों में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो वजन को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

2- फलों का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि फल विटामिन से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप नियमित रूप से फलों का सेवन करते हैं, तो इससे स्किन हेल्दी रहती है।

3- फलों का सेवन करने से शरीर में खून की कमी भी नहीं होती है। क्योंकि फल विटामिन और मिनरल से भरपूर होते हैं, इसलिए फलों का सेवन करने से हीमोग्लोबिन (hemoglobin) का स्तर कम नहीं होता है।

4- फल एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप फलों का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है, जिससे आपका शरीर वायरस और बैक्टीरिया की चपेट ममें आने से च सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।