ज्यादा सोने के नुकसान : Jyada Sone Ke Nuksan

ज्यादा सोने के नुकसान (फोटो - myupchar)
ज्यादा सोने के नुकसान (फोटो - myupchar)

हर किसी का मन करता है कि छुट्टी के दिन देर तक सोने को मिले और लगभग हर व्यक्ति ऐसा करता भी है लेकिन समस्या तब हो जाती है जब ऐसा करना आपकी आदत में शामिल हो जाए और धीरे-धीरे आपको स्वास्थ्य समस्याएं परेशान करने लगे। जी हां, अगर कई ज्यादा देर तक सोता है तो इसकी वजह से मोटापे से लेकर शुगर जैसी बड़ी परेशानियां घेर सकती हैं। आइए जानते हैं ज्यादा देर सोने से कौन से बड़े नुकसान (Side Effects of Excessive Sleepiness) होते हैं।

ज्यादा सोने के नुकसान : Jyada Sone Ke Nuksan In Hindi

डायबिटीज - जब कोई व्यक्ति ज्यादा सोता है तो उसकी फिजिकल एक्टिविटी ना के बराबर हो जाती है और उसका शुगर लेवल (sugar level increase) बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। 9 घंटे से ज़्यादा नींद लेने से व्यक्ति के शरीर में शुगर का खतरा बढ़ जाता है।

दिल के रोग - अधिक देर तक नींद लेने से दिल की बीमारियों (heart disease) का खतरा बढ़ जाता है। अगर कोई व्यक्ति 9 से 11 घंटे की नींद लेता हैं तो उस व्यक्ति में दिल के रोग होने की संभावना 38 प्रतिशत तक बढ़ जाती है।

डिप्रेशन की संभावना - आपको जानकर हैरानी होगी कि जरूरत से ज्यादा सोना भी डिप्रेशन का कारण बन सकता है। व्यक्ति किसी भी काम को करने में आलस करने लगता है और शरीर के भीतर हमेशा सुस्ती बनी रहती है और उसका मन रोजाना के काम में भी नहीं लगता है। इसलिए व्यक्ति को अपने आपको फिट और एक्टिव रखना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan