कच्चा जीरा खाने के फायदे : Kacha Jeera Khane Ke Fayde

कच्चा जीरा खाने के फायदे (फोटो - fitindia)
कच्चा जीरा खाने के फायदे (फोटो - fitindia)

खाने के स्वाद को बनाने के लिए कई अलग-अलग तरह के मसालों का अक्सर उपयोग किया जाता है। ये मसाले लगभग हर रसोई में मौजूद होते हैं। इन्हीं मसालों में से एक जीरा भी है। जीरा मसाले में केवल स्वाद ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य लाभ भी छुपा है। कहा जाता है कि जहां खाने के स्वाद को बहुत फायदा होता है। जानते हैं कच्चा जीरा खाने से क्या लाभ मिलते हैं।

कच्चा जीरा खाने के फायदे – Benefits of Cumin in Hindi

पाचन के लिए - अगर व्यक्ति समय पर खाना नहीं खाता और गलत खान-पान की वजह अपच की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर कच्चे जीरे को शामिल किया जाए, तो पाचन में मदद मिल सकती है। पाचन संबंधी विकार, डायरिया, अपच, गैस और पेट फूलने जैसी समस्या को कम करने के लिए इसका उपयोग लंबे समय से किया जा रहा है। वहीं, तेल निकालने के बाद बचा हुआ जीरे का अर्क शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने के साथ ही पाचन शक्ति में सुधार का काम कर सकता है।

सर्दी और बुखार में - अगर किसी को हल्की-फुल्की सर्दी और बुखार हो तो यह आम बात है। ऐसे में अगर सर्दी लगने पर बार-बार छींक आ रही है या नाक में भारीपन महसूस हो रहा है, तो मुट्ठी भर कच्चे जीरे को भूनकर, फिर उसे कपड़े में बांधकर थोड़ी-थोड़ी देर में सूंघा जा सकता है। इससे कुछ हद तक आराम मिल सकता है। जीरे में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण ठंड से बचाने में मदद कर सकते हैं। साथ ही इम्यूनिटी को बढ़ाकर संक्रमण से लड़ने में मदद कर सकते हैं।

इम्यूनिटी के लिए - रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए कच्चा जीरा बहुत लाभकारी होता है। दरअसल, जीरे में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी (Immunomodulatory) प्रभाव होते हैं, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को जरूरत के हिसाब से बढ़ाते हैं। वहीं, जीरा आयरन से समृद्ध होता है। यह तत्व ऑक्सीजन को शरीर की कोशिकाओं तक पहुंचाने के साथ ही इम्यूनिटी सिस्टम को भी स्वस्थ रखता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।