कंधों को मजबूत बनाने की एक्सरसाइज : Kandhon Ko Majboot Banane Ki Exercise

कंधों को मजबूत बनाने की एक्सरसाइज (फोटो - sportskeeda hindi)
कंधों को मजबूत बनाने की एक्सरसाइज (फोटो - sportskeeda hindi)

कंधों की मजबूती हर किसी की सेहत के लिए बहुत जरूरी है। व्यक्ति के लिए कभी ज्यादा काम तो कभी बेवजह का तनाव कंधे में दर्द की वजह बनता है। अगर कंधें मजबूत न हों तो थोड़ा-सा भी वजन, ज्यादा देर तक बैठना, गलत तरीके से सोना आदि कंधों में जकड़न और दर्द पैदा कर सकता है। इसलिए जरूरी है कि कंधों को लचीला और मजबूत बनाया जाए। इसलिए कुछ एक्सरसाइज हैं जिन्हें आप कर सकते हैं।

कंधों को मजबूत बनाने की एक्सरसाइज : Kandhon Ko Majboot Banane Ki Exercise In Hindi

पुश अप्स - कंधों को मजबूत बनाने के लिए पुश अप्स करने चाहिए। इसे करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेटें और दोनों हथेलियों को कंधों के समानांतर जमीन पर रखें। फिर ठुड्डी को सीने से सटाएं, माथा जमीन की तरफ रखें। बाजुओं को सीधा कर शरीर को ऊपर की ओर उठाएं और सारा भार हथेली तथा घुटनों पर डालें। शरीर को फिर से नीचे लाएं और सीने से जमीन छूने की कोशिश करें।

टॉवेल स्‍ट्रेचेस - कंधे की मजबूती के लिए टॉवेल स्ट्रेचेस करें। इसे करने के लिए तीन फुट लंबा तौलिया लें और उसे पीछे की तरफ दोनों हाथों से खोलकर पकड़ें। अब अपने एक हाथ की मदद से दर्द वाले कंधे के हाथ को ऊपर की ओर खींचे।

तैराकी - तैराकी यानी स्वीमिंग ऐसा व्यायाम है जो कंधे और बाजूओं को मजबूत बनाता है। बैक स्ट्रोक, बटरफ्लाई स्ट्रोक जैसी मुद्राएं कंधों को आकर्षक बनाने में मदद करती हैं। इसलिए जिन लोगों को स्वीमिंग आती है वह इसे जरूर करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।