केला और पपीता एक साथ खाने के नुकसान : Kela Aur Papita Ek Sath Khane Ke Nuksan

कभी न खाएं केला और पपीता एक साथ, जानें क्यों नुकसानदायक है ये कॉम्बिनेशन (फोटो - sportskeeda hindi)
कभी न खाएं केला और पपीता एक साथ, जानें क्यों नुकसानदायक है ये कॉम्बिनेशन (फोटो - sportskeeda hindi)

पपीता एक ऐसा फल है जिसके नियमित रूप से सेवन करने से पेट की सभी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी काफी मददगार माना जाता है। वहीं, केले की बात की जाए, तो केला भी कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर को भरपूर रूप से पोटैशियम प्राप्त होता है, जो मसल्स को मजबूत बनाए रखने में आपकी मदद कर सकते हैं। लेकिन क्या केला और पपीता का एक साथ सेवन किया जा सकता है? जानते हैं इसके बारे में।

क्या केला और पपीता का एक साथ सेवन किया जा सकता है?

केला और पपीता का सेवन एक साथ करना फायदेमंद है या नहीं, यह आपकी पाचन क्रिया पर निर्भर करता है। कुछ लोगों की पाचन शक्ति कमजोर होती है। ऐसे में अगर वे केला और पपीता का सेवन एक साथ करते हैं, तो उनकी परेशानी बढ़ सकती है। अगर आप केला और पपीता का एक साथ सेवन अधिक मात्रा में करते हैं, तो इससे अपच, उल्टी, जी मिचलाना, गैस और बार-बार सिरदर्द होना जैसी समस्या हो सकती है।

इन लोगों को नहीं खाना चाहिए पपीता और केला

1 . गर्भवती महिलाओं को पपीता का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में पपीता और केले का कॉम्बिनेशन भी आपके लिए सही नहीं हो सकता है।

2 . पपीता और केला का सेवन एक साथ करने से पेट की गड़बड़ी बढ़ सकती है।

3 . पीलिया रोगियों को भी पपीता न खाने की सलाह दी जाती है। दरअसल, इसमें मौजूद पपैन और बीटा कैरोटीन पीलिया की समस्याओं को बढ़ा सकता है। जिससे घाव जल्दी नहीं भरते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan