किशमिश खाने के फायदे और नुकसान-Kismis Khane Ke Fayde Aur Nuksan

किशमिश खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
किशमिश खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। वहीं, अगर बात की जाए ड्राई फ्रटूस में किशमिश (Raisins) की तो भला ये किसी नहीं पसंद होगा, ज्यादातर लोग ड्राई फ्रटूस में किशमिश खाना पसंद करते हैं। किशमिश का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद भी माना जाता है। किशमिश खाने से शरीर में एनर्जी मिलती है। किशमिश में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, कॉपर, विटामिन-बी6 और मैंगनीज के साथ-साथ कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए यह कई बीमारियों से बचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं किशमिश खाने के कई फायदे होते हैं तो कुछ नुकसान भी होते हैं। जानिए किशमिश खाने के क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

किशमिश खाने के फायदे और नुकसान (Kismis Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

किशमिश खाने के फायदे

पाचन तंत्र होता है मजबूत

किशमिश का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि किशमिश में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसलिए अगर आप रोजाना किशमिश का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है।

एनीमिया की शिकायत होती है दूर

किशमिश का सेवन करने से एनीमिया (Anemia) की शिकायत दूर होती है। क्योंकि किशमिश में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर किसी को एनीमिया यानि शरीर में खून की कमी हो, तो उसे रोजाना किशमिश का सेवन करना चाहिए।

हड्डियां होती हैं मजबूत

हड्डियों (Bones) को मजबूत करने के लिए कैल्शियम बहुत जरूर होता है, और किशमिश में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप रोजाना किशमिश का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

किशमिश का सेवन स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि किशमिश एंटीआक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप रोजाना किशमिश का सेवन करते हैं, तो इससे स्किन हेल्दी रहती है।

कैंसर की संभावना होती है कम

किशमिश का सेवन करने से कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी से बचा जा सकता है। क्योंकि किशमिश में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिसके सेवन से कैंसर होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है

जो लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं, उनकी रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता कमजोर होती है। इसलिए अगर आप रोजाना किशमिश का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप किसी भी तरह के वायरल इंफेक्सन से काफी हद तक बच सकते हैं।

किशमिश खाने के नुकसान

वजन बढ़ सकता है

किशमिश का अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन (Weight) बढ़ सकता है। क्योंकि किशमिश का अधिक मात्रा में सेवन करने से कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है। इसलिए अगर किसी को वजन कम करना हो, तो उसे किशमिश का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।

हार्ट और लिवर की बीमारी हो सकती है

किशमिश में ट्राइग्लिसराइड्स की अधिक मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप किशमिश का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे हार्ट की बीमारी (Heart) और फैटी लिवर (Fatty Liver) का खतरा बढ़ सकता है।

डायरिया और उल्टी की हो सकती है शिकायत

किशमिश का अधिक मात्रा में सेवन करने से डायरिया, उल्टी (Vomiting) जैसी बीमारियों की शिकायत हो सकती है।

एलर्जी की हो सकती है शिकायत

किशमिश खाने से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है। इसलिए अगर किशमिश खाने के बाद आपको अपने शरीर पर किसी भी तरह के रैशेज, खुजली या किसी भी तरह की स्किन संबंधी परेशानियां दिखती है। तो किशमिश का सेवन करना तुरंत बंद कर दें।

डायबिटीज का खतरा बढ़ता है

किशमिश में ट्राइग्लिसराइड्स होता है। इसी वजह से अगर आप अधिक मात्रा में किशमिश का सेवन करते हैं, तो इससे डायबिटीज (Diabetes) का खतरा बढ़ जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।