पपीता खाने का सही समय, फायदे और नुकसान-Papita Khane Ka Sahi Samay, Fayde Aur Nuksan

पपीता खाने का सही समय, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
पपीता खाने का सही समय, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

फलों (Fruits) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि फल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। फलों में भी बात अगर पपीता (Papaya) की कि जाए, तो इसका सेवन स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाता है। पपीता का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि पपीते में फाइबर, कैरोटीन, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन ए और कई अन्य मिनिरल्स होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी हैं। लेकिन अगर आप पपीता का सेवन सही समय पर नहीं करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ नहीं पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं पपीता खाने का सही समय क्या होता है।

पपीता खाने का सही समय, फायदे और नुकसान (Papita Khane Ka Sahi Samay, Fayde Aur Nuksan In Hindi)

पपीता खाने का सही समय

पपीता का सेवन वैसे तो आप रात से पहले कभी भी कर सकते हैं, लेकिन अगर आप पपीता का सेवन सुबह नाश्ते के समय करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ पहुंचाता हैं। क्योंकि सुबह के नाश्ते में पपीता का सेवन कई बीमारियों में लाभदायक साबित होता है। लेकिन पपीता का सेवन रात में खाना खाने के बाद भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि रात में खाना खाने के बाद पपीता का सेवन करने से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

पपीता खाने के फायदे

- पपीता का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पपीता में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप रोजाना पपीता का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही कब्ज की शिकायत भी दूर होती है।

- पपीता का सेवन कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) के स्तर को कम करने में काफी मददगार साबित होतेा है, क्योंकि पपीता में फाइबर के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं, इसलिए अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हो, तो उसे पपीता का सेवन करना चाहिए।

- पपीता में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप किसी भी तरह के वायरल इंफेक्शन की चपेट में आने से बच सकते हैं।

- पपीता का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पपीता में विटामिन ए पाया जाता है और विटामिन ए आंखों के लिए बहुत जरूरी होता है। इसलिए पपीता का सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है। साथ ही आंख संबंधी परेशानियां दूर होती है।

- पपीता का सेवन करने से कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी का जोखिम कम होता है। क्योंकि पपीता एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो कैंसर के खतरे को कम करता है।

- पपीता का सेवन वजन कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि पपीता में फाइबर और पोटैशियम दोनों ही अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं, जो वजन को कंट्रोल करते हैं।

पपीता खाने के नुकसान

- गर्भवती महिलाओं को पपीता का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है।

- अगर किसी को किडनी स्टोन (Kidney Stone) की समस्या है, तो उसे अधिक मात्रा में पपीता का सेवन नहीं करना चाहिए।

- पपीता से कई लोगों को एलर्जी होती है, ऐसे में पपीता खाने से स्किन संबंधी कई परेशानियां हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।