कुंदरू के पत्ते से होने वाले फायदे : Kundru Ke Patte Se Hone Wale Fayde

कुंदरू के पत्ते से होने वाले फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
कुंदरू के पत्ते से होने वाले फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

हममें से कई लोगों ने कुंदरू की सब्जियां कई बार खाई होंगी, लेकिन क्या कभी इसकी पत्तियों का सेवन किया है। आपको बता दें, इसके सेवन से डायबिटीज से लेकर मोटापा, कोलेस्ट्रॉल, पीलिया जैसी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इसमें मौजूद फाइबर मोटापा कंट्रोल कर सकता है। इसके अलावा कुंदरू की पत्तियां ivy gourd leaves स्किन के लिए भी काफी हेल्दी हो सकती हैं। आइए जानते हैं कुंदरू की पत्तियों के फायदे। Benefits of Ivy Gourd Leaves In Hindi.

कुंदरू के पत्ते से होने वाले फायदे - Kundru Ke Patte Se Hone Wale Fayde In Hindi

मुंहासों की समस्या दूर करे (Skin) - अगर किसी की त्वचा (skin) पर मुंहासों की समस्या है तो इसे दूर करने के लिए कुंदरू की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए कुंदरू के पत्तों से जूस निकाल लें। इसके बाद इसे इसमें थोड़ा सा गाय का घी मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाएं। इससे पिंपल्स की परेशानी दूर हो सकती है।

डायबिटीज (Diabetes) - डायबिटीज की बीमारी में कुंदरू की पत्तयों का इस्तेमाल करने से डायबिटीज में होने वाली समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आप कुंदरू की पत्तियों को पीसकर इसका रस निकाल लें। इसके बाद इस रस को सुबह खाली पेट पिएं। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल blood sugar control किया जा सकता है।

पीलिया रोगियों के लिए (Jaundice) - पीलिया रोगियों के लिए कुंदरू की पत्तियों का इस्तेमाल लाभकारी है। इसका सेवन करने के लिए 30 मिलीलीटर ताजा कुंदरू के पत्तों का रस लें। इसमें 50 ग्राम भैंस का दूध मिक्स करके पिएं। सप्ताह में दो बार इसका सेवन करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।