मटर खाने के नुकसान : Matar Khane Ke Nuksan

मटर खाने के नुकसान (फोटो - myupchar)
मटर खाने के नुकसान (फोटो - myupchar)

सर्दी के मौसम में मटर एक मुख्य सब्जी है। वैसे तो बाजार में पूरे साल फ्रोजन मटर उपलब्ध होता हैं लेकिन ताजे मटर सर्दी में ही आते हैं। यह प्रोटीन और कई प्रकार के खनिज का बहुत अच्छा स्रोत है। लेकिन कहते हैं न किसी भी चीज को जरूरत से ज्यादा खाने से उसका नुकसान भी जरूर होता है। इसी तरह मटर के जहां फायदे होते हैं, उसी तरह इसके नुकसान भी हैं। जानते हैं कैसे मटर खाने से नुकसान हो सकता है।

मटर खाने के नुकसान : Matar Khane Ke Nuksan In Hindi

गैस की परेशनाी - अगर कोई अधिक मात्रा में मटर का सेवन करता है तो इससे पेट फूलने की समस्या, पेट में गैस बनने जैसी परेशानी हो सकती है। क्योंकि मटर में कम मात्रा में ऐसे तत्व भी होते हैं जो पोषक तत्वों के अवशोषण में अवरोध पैदा कर सकते है।

यूरिक एसिड बढ़ सकता है - मटर में प्यूरिन नामक तत्व होता है। यह तत्व शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ा सकता है। वहीं अगर अधिक यूरिक एसिड बढ़ जाए तो इसकी वजह से गठिया और किडनी से सम्बंधित बीमारी होने का खतरा बढ़ सकता है। वहीं जिन लोगों को किडनी की कोई बीमारी है उन्हें मटर का उपयोग बहुत कम मात्रा में करना चाहिए।

कैल्शियम की कमी - मटर में फायटिक एसिड होता है। इसकी वजह से इससे शरीर में आयरन , कैल्शियम , ज़िंक और मैग्नीशियम के अवशोषण में प्रतिरोध पैदा कर सकता है। इसलिए मटर का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।