मूंगफली खाने से दूर होती है ये बीमारियां-Mungfali Khane Se Dur Hoti Hai Ye Bimariya

मूंगफली खाने से दूर होती है ये बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
मूंगफली खाने से दूर होती है ये बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

मूंगफली (Peanuts) का सेवन ज्यादातर लोगों को काफी पसंद होता है। मूंगफली खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मूंगफली खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, उससे भी ज्यादा यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद मानी जाती है। क्योंकि मूंगफली में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन जैसे तत्व पाए जाते हैं। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होता हैं। इसलिए मूंगफली का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। जानिए मूंगफली खाने से कौन-कौन सी बीमारियां दूर होती है।

मूंगफली खाने से दूर होती है ये बीमारियां (Mungfali Khane Se Dur Hoti Hai Ye Bimariya In Hindi)

शुगर लेवल होता है कंट्रोल

मूंगफली का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर डायबिटीज का मरीज रोजाना मूंगफली का सेवन करता है, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कम

मूंगफली का सेवन हार्ट (Heart) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। मूंगफली में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जिसके सेवन से हार्ट हेल्दी रहता है। साथ ही इसके सेवन से शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) का स्तर भी कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है।

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

मूंगफली का सेवन सर्दी-जुकाम (Cold) जैसी बीमारी होने पर भी काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि मूंगफली की तासीर गर्म होती है। साथ ही इसमें एंटीआक्सीडेंट की मात्रा मौजद होती है। इसलिए अगर किसी को सर्दी-जुकाम की शिकायत हो, तो उसे मूंगफली का सेवन करना चाहिए।

हड्डियां होती हैं मजबूत

मूंगफली का सेवन करने से हड्डियां (Bones) मजबूत होती है। क्योंकि इसमें कैल्शियम की अधिक मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही जोड़ों के दर्द की शिकायत भी दूर होती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

मूंगफली स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। क्योंकि इसमें एंटीआक्सीडेंट गुण मौजूद होता है। इसलिए अगर आप रोजाना मूंगफली का सेवन करते हैं, तो इससे स्किन हेल्दी रहती है।

खून की कमी होती है दूर

मूंगफली का सेवन करने से एनीमिया (Anemia) की शिकायत दूर होती है। क्योंकि मूंगफली में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर कोई रोजाना मूंगफली का सेवन करता है, तो इससे खून की कमी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava