नाभि पर चंदन लगाने के फायदे : Nabhi Par Chandan Lagane Ka Fayde

नाभि पर चंदन लगाने के फायदे (फोटो - myupchar)
नाभि पर चंदन लगाने के फायदे (फोटो - myupchar)

चंदन (sandalwood) को आयुर्वेद चिकित्सा में एक महत्वपूर्ण औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो चंदन का उपयोग पूजा के लिए अधिक किया जाता है, लेकिन अगर इसे नाभि पर लगाया जाए तो सेहत को भी लाभ होता है। इससे कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। जानते हैं नाभि पर चंदन लगाने के फायदे।

नाभि पर चंदन लगाने के फायदे : Nabhi Par Chandan Lagane Ka Fayde In Hindi

अत्यधिक छींक की समस्या में - अगर किसी को भी बार - बार छींक की समस्या हो रही है तो, ऐसे में नाभि पर चंदन, तथा धनिया की पत्ती को पीसकर लगाने से छींक बंद हो जाती है। यदि आप चाहे तो इस पेस्ट को सूंघ सकते हैं, छींक आनी बन्द हो जाती हैं।

सूजन कम करने के लिए - लाल चंदन (red sandalwood) की लकड़ी को पानी में घिसकर नाभि पर लगाने से शरीर के किसी भी स्थान की सूजन में राहत मिलती है।

खुजली को ठीक करने के लिए चंदन का प्रयोग : खुजली की बीमारी ठीक करने के लिए चंदन के प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए चंदन (sandalwood) की छाल को पानी के साथ घिसकर नाभि पर लगान से खुजली ठीक होती है। वहीं चंदन के तेल में नींबू का रस, तथा कपूर मिलाकर रात को सोते समय नाभि पर लगाने से खुजली ठीक हो जाती है।

मुंहासों की समस्या में - अक्सर लोगों में मुंहासें होना एक आम परेशानी है। बढ़ते प्रदूषण के कारण सभी मुंहासे से परेशान रहते हैं। ऐसे में चंदन की लकड़ी को घिस लें। इसे मुंह और नाभि दोनों स्थान पर लगाएं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।