पीरियड मिस होने के पहले प्रेग्नेंसी के लक्षण  : Period Miss Hone Ke Pehle Pregnancy Ke Lakshan

पीरियड मिस होने के पहले प्रेगनेंसी के लक्षण (फोटो- 1 mg)
पीरियड मिस होने के पहले प्रेगनेंसी के लक्षण (फोटो- 1 mg)

हर महिला के लिए प्रेग्नेंट होना सबसे खास अनुभव होता है। मां बनने की खुशी का मुकाबला कोई भाव नहीं कर सकता। एक महिला के लिए पीरियड्स (माहवारी) मिस होना प्रेग्नेंसी का सबसे पहला लक्षण माना जाता है, जिसके बाद वह प्रेग्नेंसी टेस्ट आदि का सिलसिला शुरू होता है। लेकिन आपको बता दें कि गर्भावस्था की शुरुआत में पीरियड्स मिस होने से पहले भी कुछ लक्षण दिखने लगते हैं। दरअसल, गर्भावस्था के ये लक्षण महिलाओं के शरीर में होने वाले बदलाव हैं। जानते हैं पीरियड मिस होने के पहले प्रेगनेंसी के लक्षण।

पीरियड मिस होने के पहले प्रेग्नेंसी के लक्षण : Period Miss Hone Ke Pehle Pregnancy Ke Lakshan In Hindi

1. स्तनों में सूजन या संवेदनशीलता - अक्सर महिलाओं में प्रेग्नेंसी की शुरुआत में स्तनों में सूजन आ सकती है। इसके साथ ही वह संवेदनशील भी बन सकते हैं, जिससे उन्हें छूने पर दर्द का एहसास हो सकता है। ऐसा शरीर में प्रोजेस्ट्रोन हॉर्मोन के बढ़ते स्तर के कारण होता है।

2. एरिओला का गहरा रंग - प्रेग्नेंसी की शुरुआत में महिलाओं के स्तनों पर मौजूद एरिओला हिस्से का रंग और गहरा होता जाता है। दरअसल, एरिओला गहरे रंग का वह हिस्सा होता है, जो निप्पल के आसपास होता है। यह बदलाव गर्भधारण के पहले व दूसरे हफ्ते में हो सकता है।

3. बार-बार पेशाब आना - गर्भावस्था में आपका शरीर पहले से ज्यादा ब्लड पंपिंग करता है। जिस कारण आपको बार-बार पेशाब करने जाना पड़ सकता है। महिलाओं के शरीर में यह बदलाव भी शुरुआती दो हफ्तों के भीतर दिखने लगता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।